दुनिया

श्रीलंका में भीषण सड़क हादसा, जीप से टकराकर 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस; 15 की मौत

Sri Lanka Bus Crash: श्रीलंका के उवा प्रांत के बडुल्ला ज़िले में एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। हादसे से पहले बस की टक्कर सामने से आ रही एक जीप से हुई, जिसके बाद बस सड़क की रेलिंग से टकराई और खाई में जा गिरी।

Image

श्रीलंका में भीषण बस दुर्घटना (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Sri Lanka Bus Crash: श्रीलंका के उवा प्रांत के बडुल्ला ज़िले में एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लगभग 30 से अधिक लोग दक्षिणी श्रीलंकाई शहर तांगल्ले से पर्यटन यात्रा पर निकले थे, लेकिन गुरुवार रात स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे एल्ला कस्बे के पास उनकी बस 1000 फीट से अधिक गहरी खाई में गिर गई।

खाई में जा गिरी बस

हादसे से पहले बस की टक्कर सामने से आ रही एक जीप से हुई, जिसके बाद बस सड़क की रेलिंग से टकराई और फिर हजार फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग तांगाल्ले अर्बन काउंसिल (नगर परिषद) के कर्मचारी थे।

न्यूजफर्स्ट वेब पोर्टल के अनुसार, हादसे के बाद सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्थानीय निवासियों ने राहत और बचाव अभियान चलाया।आददेराना की खबर के अनुसार, सभी घायलों को बडुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जाती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article