दुनिया

देखिए कैसे 5 सेकेंड में जमींदोज हुआ NASA का मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर, बिल्डिंग में रॉकेट होते थे डिजाइन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 10:01 AM IST

नासा ने शनिवार (अक्टूबर 29) तड़के अपनी पुरानी इमारतों में से एक Marshall Space Flight Center को नष्ट कर दिया है। महज पांच सेकेंड के अंदर पूरी इमारत भरभराकर गिर गई और मलबे में तब्दील हो गई।

Image

इसी इमारत को ब्लास्ट के जरिए गिराया गया

Photo : Times Now Digital

Nasa News: नासा ने अपनी पुरानी इमारतों में से एक 'मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर' (Marshall Space Flight Center) को कंट्रोल ब्लास्ट (Blast) से ध्वस्त कर दिया है। अमेरिका के अलबामा में 1963 से 2020 तक ये इमारत नासा का हेडक्वॉर्टर थी और यहां पर रॉकेट डिजाइन (Rocket Design) का काम होता था। नासा के मुताबिक ये इमारत पुरानी हो गई थी और इसका रेनोवेशन भी बहुत खर्चीला होता इसलिए इसे गिराने का फैसला लेना पड़ा। कंट्रोल ब्लास्ट से ये इमारत कुछ सेकेंड में ही ढहा दी गई। चांद पर पहली बार इंसान को पहुंचाने वाले रॉकेट सेटर्न वी और दूसरे कई अहम रॉकेट इसी सेंटर में डिजाइन किए गए थे।

कई अहम रॉकेट हुए थे लॉन्च

नासा ने अपनी पुरानी इमारतों में से एक 'मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर' को कंट्रोल ब्लास्ट से ध्वस्त कर दिया है। अमेरिका के अलबामा में 1963 से 2020 तक ये इमारत नासा का हेडक्वॉर्टर थी और यहां पर रॉकेट डिजाइन का काम होता था। नासा के मुताबिक ये इमारत पुरानी हो गई थी। स्पेस फ्लाइट सेंटर 1963 से 2020 तक यह ऐतिहासिक इमारत प्रशासनिक मुख्यालय के रूप में कार्य करती थी। नासा ने शनिवार सुबह 8:30 बजे बिल्डिंग 4200 को एक नियंत्रित विस्फोट के साथ उड़ा दिया। नासा ने वीकेंड डिस्ट्रक्शन का वेबकास्ट YouTube पर लाइव किया।

कई समस्याएं थी बिल्डिंग भी

बिल्डिंग 4200 का मूल रूप से 2030 में आधुनिकीकरण किया जाना था लेकिन इंजीनियरों को 2020 में बाहरी दीवार पैनलों के साथ संरचनात्मक समस्याएं मिलीं, और नासा ने फैसला किया कि इसकी मरम्मत और रखरखाव के बजाय बिल्डिंग ध्वस्त करना ज्यादा ठीक है। इसके बाद बिल्डिंग को गिराने का फैसला किया गया।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article