Sedition Case Filed against ISKCON Secretary: बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आ रही है बताते हैं कि वहां पर इस्कॉन सचिव पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है हिन्दू संगठन से जुड़े अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है, बता दें कि इस्कॉन सचिव दास ब्रह्मचारी (chinmay das) बांग्लादेश में इस्कॉन का बड़ा चेहरा हैं उनपर मामला दर्ज किया है।
बता दें कि चिन्मय दास ब्रह्मचारी के साथ 19 अन्य हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है,इस्कॉन सचिव समेत हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि, एक प्रदर्शन के दौरान इन सभी आरोपियों ने बांग्लादेश के झंडे के ऊपर भगवा झंडा फहराया था।
राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया है
इसी को देखते हुए चिटगांव पुलिस ने इसे राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताते हुए ब्रह्मचारी समेत कई लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया है।
हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज
गौर हो कि चिन्मय दास बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लगातार रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन प्रमुखता से करते हुए सक्रिय रहते हैं।
