वाशिंगटन पोस्ट से निकाले गए कर्मचारियों में शशि थरूर का बेटा भी शामिल, छंटनी के बाद लिखा- दिल टूट गया
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Feb 5, 2026, 06:52 AM IST
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मौजूदा स्पोर्ट्स डेस्क को बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग का दायरा कम कर दिया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।
ईशान थरूर ने लिखी दिल की बात
दुनिया के प्रमुख मीडिया संगठनों में से एक वाशिंगटन पोस्ट ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। इससे उसके अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग विभाग और खेल डेस्क प्रभावित हुए हैं। छंटनी किए गए लोगों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे इशान थरूर भी शामिल हैं। इशान सहित कई ने वाशिंगटन पोस्ट कर्मचारियों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शोक और दुख भरे संदेश साझा किए।
ईशान थरूर ने कहा- मेरा दिल टूट गया
एक्स पर एक पोस्ट में ईशान थरूर ने कहा कि छंटनी से उनका दिल टूट गया है और उन्होंने अपने उन साथियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जिन्हें इसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, मुझे आज वाशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया है, मेरे साथ-साथ अधिकांश अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी और कई अन्य अद्भुत सहकर्मी भी हैं। मैं अपने न्यूज रूम और विशेष रूप से उन बेजोड़ पत्रकारों के लिए बहुत दुखी हूं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोस्ट की सेवा की, संपादक और संवाददाता जो लगभग 12 वर्षों से मेरे मित्र और सहयोगी रहे हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।
ईशान थरूर ने यह भी कहा कि पाठकों को वैश्विक मामलों को समझने में मदद करने के लिए 2017 में वर्ल्डव्यू कॉलम शुरू करना उनके लिए सम्मान की बात थी, और उन्होंने अपने काम को फॉलो करने वाले पांच लाख सब्सक्राइबर्स का आभार व्यक्त किया। एक अलग पोस्ट में, खाली न्यूज़ रूम की तस्वीर साझा करते हुए थारूर ने लिखा, आज का दिन बुरा रहा।
वाशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी
यह प्रतिक्रिया वाशिंगटन पोस्ट द्वारा बुधवार को कंपनी के महत्वपूर्ण पुनर्गठन के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा के बाद आई है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मौजूदा स्पोर्ट्स डेस्क को बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग का दायरा कम कर दिया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।
पोस्ट में खोजी पत्रकार रहे विल हॉब्सन ने भी नौकरी से निकाले जाने के बाद X पर लिखा, कुछ निजी खबर: मैं आज वाशिंगटन पोस्ट की छंटनी में शामिल हूं। खेल पर केंद्रित एक खोजी पत्रकार के रूप में 11 साल का मेरा करियर सपनों जैसा रहा - अरबपतियों को डराना (या कम से कम उन्हें और उनके वकीलों को थोड़ा परेशान करना)।
द पोस्ट के यरुशलम ब्यूरो प्रमुख गैरी शिह भी इसी स्थिति का शिकार हुए। उन्होंने भी अपना दुख और गर्व व्यक्त करते हुए कहा, द पोस्ट का संवाददाता होना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। पिछले सात से अधिक वर्षों तक मैंने उस अखबार के लिए दुनिया भर में यात्रा की जिस पर मुझे पूरा भरोसा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ-साथ मध्य पूर्व टीम के बाकी सदस्य और दिल्ली, बीजिंग, कीव और लैटिन अमेरिका में उनके अधिकांश सहकर्मी भी प्रभावित हुए हैं।
शिह ने आगे कहा, मैं मध्य पूर्व टीम के बाकी सदस्यों और दिल्ली से बीजिंग, कीव और लैटिन अमेरिका तक के अधिकांश साथियों के साथ ऐसा ही हुआ। दुखद दिन है, लेकिन बहुत मजा भी आया और हमने खूब मस्ती की।