दुनिया

PM मोदी की रूस यात्रा से पहले सर्गेई लावरोव से मिले जयशंकर, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को यहां रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के समक्ष युद्ध क्षेत्र में भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया। जयशंकर ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर आज खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और समकालीन मुद्दों पर व्यापक बातचीत हुई।

Image

विदेश मंत्री जयशंकर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जयशंकर ने रूसी समकक्ष के समक्ष उठाया अहम मुद्दा
  • SCO शिखर सम्मेलन में शरीक होने अस्ताना पहुंचे जयशंकर
  • लावरोव से पहले कजाखस्तान के उपप्रधानमंत्री से की थी मुलाकात

S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को यहां रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के समक्ष युद्ध क्षेत्र में भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने मंगलवार को कजाखस्तान के अस्ताना पहुंचे।

लावरोव से मिले जयशंकर

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर आज खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और समकालीन मुद्दों पर व्यापक बातचीत हुई। दिसंबर 2023 में हमारी आखिरी मुलाकात के बाद से कई क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की।’’

दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए मॉस्को की प्रस्तावित यात्रा से पहले हुई है।

जयशंकर ने पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय नागरिकों को लेकर अपनी गंभीर चिंता जतायी, जो अभी युद्ध क्षेत्र में हैं। उनकी सुरक्षित तथा जल्द वापसी पर जोर दिया।’’ उन्होंने बैठक की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उन्होंने लावरोव के साथ वैश्विक सामरिक परिदृश्य पर भी चर्चा की।

इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को यहां कजाखस्तान के उपप्रधानमंत्री मूरत नूरतलेउ से मुलाकात की और रणनीतिक साझेदारी के विस्तार तथा विभिन्न प्रारूपों में मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की थी। जयशंकर ने नूरतलेउ के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नूरतलेउ विदेश मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article