दुनिया

S. Jaishankar ने आठ देशों के विदेश मंत्रियों के साथ की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

S. Jaishankar : भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आठ देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात की। यहां पर उन्‍होंने ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग के लिए अपने रोमानियाई समकक्ष बोगदान ऑरेस्कु का आभार जताया।

Image

स्टॉकहोम में G20, EU, ASEAN, AU और G7 का प्रतिनिधित्व करने वाले विदेश मंत्री। (Source -@DrSJaishankar)

Photo : Twitter

S. Jaishankar : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) ने इन दिनों तीन देशों के दौरे पर हैं। बांग्‍लादेश के बाद वे स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम पहुंचे थे, जहां उन्‍होंने ईयू हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (EIPMF) में भाग लिया। इसके अलावा यहां पर विदेश मंत्री ने फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, लातविया, लिथुआनिया और रोमानिया के अपने समकक्षों के साथ बैठक की। एस जयशंकर ने कई अहम वैश्विक मुद्दों पर समकक्षों के साथ चर्चा की। बता दें कि बांग्‍लादेश में जयशंकर (S. Jaishankar) ने शुक्रवार को छठे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया था।

मोदी के फ्रांस दौरे पर की चर्चा

फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मिलने के बाद जयशंकर (S. Jaishankar) ने ट्वीट किया। जिसमें उन्‍होंने लिखा कि फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मिलकर खुशी हुई। बैस्टिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की यात्रा को सफल बनाने को लेकर उनकी तरह उत्साहित हूं। हिंद-प्रशांत और जी-20 पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बता दें कि 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) को न्‍योता भेजा गया है। ये आमंत्रण खुद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भेजा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगी।

इन देशों के विदेश मंत्रियों से मिले

बेल्जियम की विदेश मंत्री हादजा लाहबीब और बुल्गारिया के विदेश मंत्री इवान कोंडोव के साथ जयशंकर ने बैठक की। जिसमें उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री ने साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ चर्चा की और ट्वीट में लिखा कि, साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मिलकर अच्छा लगा। हमने संपर्क बढ़ाने की संभावना पर गौर किया। गतिशीलता और पर्यटन के बारे में बात की। हमारे बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की।

लातविया के विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स से मुलाकात कर जयशंकर ने और रूस-यूक्रेन विवाद के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। अपने ट्वीट में वे लिखते हैं कि, ईयू-हिंद प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच के इतर लातविया के विदेश मंत्री के साथ अच्छी बैठक हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के नतीजों पर बात की। अपने आपसी बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की।

जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग से भेंट कर ट्वीट किया कि, अपने मित्र और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री शालेनबर्ग के साथ गर्मजोशी से और सार्थक चर्चा हुई। गतिशीलता और प्रवासन संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से यूक्रेन और हिंद-प्रशांत पर चर्चा की।

विदेश दौरे के दौरान डॉ. जयशंकर ने लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रिलस लैंड्सबर्गिस से भी मुलाकात की। उन्‍होंने ट्वीट किया कि, लिथुआनिया के विदेश मंत्री लैंड्सबर्गिस के साथ द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत पर एक अच्छी बातचीत हुई।

ऑपरेशन गंगा कैंपेन पर दिया धन्‍यवाद

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग के लिए अपने रोमानियाई समकक्ष बोगदान ऑरेस्कु का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ईयू हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच के इतर रोमानिया के विदेश मंत्री से बातचीत की। ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की। क्षेत्र के बारे में उनके दृष्टिकोण को जानकर लाभ हुआ।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां पर फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया था, जिसकी मॉनीटरिंग पीएम मोदी कर रहे थे।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article