दुनिया

यूक्रेन के गैस संयंत्रों पर रूस का भीषण हमला, लंबी दूरी की मिसाइलों, ड्रोन से बरपाया कहर, भारी नुकसान

यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगैज ने गैस संयंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है। कंपनी ने कहा कि रूसी हमले में संयंत्र को जो नुकसान पहुंचा है वह बहुत ही भीषण है रशिया टुडे ने कहा कि खारकीव एवं पोलटावा इलाके में रूस ने करीब 35 मिसाइलें दागीं।

Image

यूक्रेन पर रूस का हमला। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले काफी बढ़ गए हैं। बीते शुक्रवार को रूसी सेना ने ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों एवं गैस संयंत्रों पर हमले किए। रशिया टुडे की रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के हवाले से इस हमले के बारे में बताया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से ये हमले पूरी रात हुए और ये सभी निशाने अपने लक्ष्य पर लगे। वहीं, यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगैज ने गैस संयंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है। कंपनी ने कहा कि रूसी हमले में संयंत्र को जो नुकसान पहुंचा है वह बहुत ही भीषण है रशिया टुडे ने कहा कि खारकीव एवं पोलटावा इलाके में रूस ने करीब 35 मिसाइलें दागीं।

यूक्रेन ने गैस का आयात बढ़ाया

रूसी रक्षा मंत्रालय कहा कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के गैस और ऊर्जा ढांचे पर बड़े पैमाने पर रातभर हमले किए और साथ ही सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि 'हीटिंग सीजन शुरू होने से ठीक पहले, रूस हमारे लोगों को और अधिक नुकसान पहुंचाने के तरीके खोज रहा है।' यूक्रेन ने घरेलू आपूर्ति में बाधा की आशंका को देखते हुए गैस आयात बढ़ा दिया है और अक्टूबर मध्य तक भंडारण सुविधाओं में 13.2 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) गैस जमा करने का लक्ष्य रखा है। इसमें लगभग 4.6 बीसीएम आयातित गैस शामिल होगी।

8,000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल

यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा प्रदाता कंपनी डीटीईके ने कहा कि रातभर हुए हमले के बाद उसने पोल्टावा क्षेत्र की कई गैस सुविधाओं में संचालन निलंबित कर दिया है। क्षेत्रीय गवर्नर के अनुसार, 8,000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, 24 में से 6 क्षेत्रों पर रूस के बड़े पैमाने पर किए गए हमले में कुल 381 ड्रोन और 35 मिसाइलें शामिल थीं।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article