दुनिया

पाबंदियां झेल रहे रूस के हाथ लगा बड़ा खजाना, मिला सोना ही सोना, पुतिन के लिए बड़ी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 11:04 AM IST

रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम के खनन माइनिंग डिवीजन ने सोने की खदान के खोज का ऐलान किया है। कंपनी को उम्मीद है कि यहां 2029 से तीन टन सोने का वार्षिक उत्पादन होगा।

Image

रूस को मिली सोने की खदानें

Russia Gold Mines: यूक्रेन युद्ध को लेकर आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे रूस के लिए राहत की खबर आई है। रूस ने ऐलान किया है कि उसे सुदूर पूर्व में सबसे बड़ी सोने की खोज की है। यह खदान पूर्वी संघीय इकाई चुकोटका में स्थित है। रूस का कहना है कि इस खदान में 100 टन से अधिक सोना मौजूद हो सकता है। 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद रूस में सोने की सबसे बड़ी खोज की है। इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है क्योंकि उनका देश यूक्रेन पर हमले की वजह से प्रतिबंध झेल रहा है।

123 कुएं खोदे गए

रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम के खनन माइनिंग डिवीजन ने सोने की खदान के खोज का ऐलान किया है। एक बयान में बताया कि सोविनोय खदान में ड्रिलिंग का काम साल भर किया गया था। बयान के अनुसार, पिछले कई वर्षों में 32 किमी से अधिक लंबाई वाले 123 कुएं खोदे गए। सभी पूर्वेक्षण, स्थलाकृतिक-भूगर्भीय, भूवैज्ञानिक-भूरासायनिक और भूभौतिकीय कार्य पूरे हो चुके हैं। कंपनी ने कहा कि उम्मीद है कि सोविनोय खदान का वार्षिक उत्पादन 2029 से तीन टन सोने से शुरू होगा।

2030 में चरम पर होगा सोना खनन

सोविनोय की खदान चकची सागर के पास स्थित है जिसकी स्थापना 1970 के दशक में की गई थी। 1980 के दशक में इस क्षेत्र में उच्च श्रेणी की सोने की खोज करने के लिए व्यापक भूवैज्ञानिक अन्वेषण किया गया। इसी दौरान यहां सोने के खजाने की जानकारी सामने आई थी। इससे पहले रूसी मीडिया ने मॉस्को स्थित सेंट्रल रिसर्च एक्सप्लोरेशन इंस्टीट्यूट ऑफ नॉन-फेरस एंड प्रेशियस मेटल्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि रूस में सोने का उत्पादन 2030 में अपने चरम पर पहुंच सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article