दुनिया

रूस-यूक्रेन ने की सीजफायर की घोषणा, 'विक्ट्री डे' समारोह के दौरान नहीं करेंगे एक-दूसरे पर हमले

जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूस के हमले लगातार जारी हैं और वे नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जिनमें बिजली ग्रिड और रेल नेटवर्क भी शामिल हैं। खारकीव के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में एक ड्रोन हमले में तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए।

Image

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर की घोषणा।

Photo : AP

Russia Ukraine Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर भले ही टूट गया हो लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर हो गया है। रूस ने कहा है कि अपने 'विक्ट्री डे' परेड को देखते हुए वह सीजफायर की घोषणा कर रहा है। वहीं, यूक्रेन ने भी कहा है कि रूस के रुख को देखते हुए वह भी उस पर हमला नहीं करेगा। रूस में हर साल नौ मई को 'विक्ट्री डे' समारोह का आयोजन होता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की आलोचना करते हुए कहा कि क्रेमलिन को 'विक्ट्री डे' परेड आयोजित करने की जगह युद्ध का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में काम करना चाहिए।

रूस ने 347 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने रात भर में 347 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया। यह घटना मॉस्को द्वारा सप्ताह की शुरुआत में कीव के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराए जाने और रूस के आगामी ’विजय दिवस’ समारोह में सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बाद एक बड़े हमले के रूप में सामने आई।

20 से अधिक क्षेत्रों में ड्रोन नष्ट किए गए

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन द्वारा किए गए हवाई हमलों में मॉस्को समेत 20 से अधिक क्षेत्रों में ड्रोन नष्ट किये गये। ये हमले रूस द्वारा चार साल पहले शुरू किए गए युद्ध के बाद यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा हवाई हमला था। इससे पहले मार्च में यूक्रेन ने 389 ड्रोन दागे थे। रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन में शुक्रवार और शनिवार के लिए एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है। यूक्रेन ने भी मंगलवार आधी रात से हमले रोक दिए थे।

हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को ने सद्भावना के इस संकेत को नजरअंदाज किया और नए हमले शुरू कर दिए। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूस के हमले लगातार जारी हैं और वे नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जिनमें बिजली ग्रिड और रेल नेटवर्क भी शामिल हैं। खारकीव के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में एक ड्रोन हमले में तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें