दुनिया

Ram Mandir Replica: न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को होगी इंडिया डे परेड, राम मंदिर का दिखेगा जलवा; जानें इवेंट की हर डिटेल

New York: अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति को 18 अगस्त को 42वें न्यूयॉर्क इंडिया डे परेड में प्रदर्शित किया जाएगा। यह परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है जिसमें हर साल 150000 से अधिक लोग शामिल होते हैं।

Image

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान दिखेगा राम मंदिर का जलवा

Photo : Twitter

India Day Parade: न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को इंडिया डे परेड के दौरान राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इसमें न्यूयार्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसार मंदिर की विशाल प्रतिकृति 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी।

इंडिया डे परेड के मौक पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन

न्यूयॉर्क में होने वाली वार्षिक इंडिया डे परेड भारत के बाहर भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव है। मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चलने वाली वार्षिक परेड को आम तौर पर 150000 से अधिक लोग देखते हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस परेड में न्यूयॉर्क की सड़कों पर विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और संस्कृति की विविधता को दर्शाती कई झांकियां दिखाई देंगी।

विश्व हिंदू परिषद अमेरिका ने हाल ही में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था, जो 60 दिनों में 48 राज्यों के 851 मंदिरों में गई। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, इंडिया डे परेड के दौरान इसमें शामिल होने वाले लोग भारतीय ध्वज-थीम वाले उत्सव, खानपान, संगीत और नृत्य का आनंद लेते हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पारंपरिक नागर शैली में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने वैदिक रीति रिवाज से इसका उद्घाटन किया था। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश के गणमान्य एवं साधु-संत उपस्थित हुए। मंदिर भारतीय सभ्यता और संसकृति का परिचायक है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article