दुनिया

UK Election 2024: कीर स्टार्मर बन सकते ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान

UK Election 2024: यूके के आम चुनाव में मतदान समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी 410 सीटें जीत सकती है, जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान है।

Image

एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान

Photo : Twitter

UK Election: 2024 के यूके चुनावों में गुरुवार को एग्जिट पोल ने कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी की भारी जीत की भविष्यवाणी की। पोल ने लेबर पार्टी को 410 सीटें, कंजर्वेटिव पार्टी को 131 और लिबरल डेमोक्रेट को 61 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले नतीजों के मुताबिक रहते हैं, तो स्टार्मर यूके के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। बता दें, 650 सांसदों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है। एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में बदलते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है और केर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

2024 के चुनाव एग्जिट पोल में लेबर पार्टी की 170 सीटों की अनुमानित बहुमत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दूसरी सबसे बड़ी जीत होगी, जो 1997 में टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में 178 सीटों के पिछले उच्चतम स्तर से पीछे है। यह लेबर के लिए एक शानदार जीत का संकेत देता है, जिसकी तुलना केवल 1945 में युद्ध के बाद की उनकी 147 सीटों के बहुमत वाली सफलता से की जा सकती है। बीबीसी पोलिंग विशेषज्ञ सर जॉन कर्टिस ने कहा कि अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं, तो कंजर्वेटिव पार्टी को इतिहास में अब तक का सबसे कम वोट और सीट शेयर मिल सकता है। कर्टिस ने बताया कि टोरी वोट शेयर में गिरावट, खास तौर पर उनके गढ़ वाले निर्वाचन क्षेत्रों में, निगेल फरेज की रिफॉर्म पार्टी के लिए बढ़ते समर्थन के कारण है।

पिछले 14 वर्षो से सत्ता में काबिज है कंजर्वेटिव पार्टी

जानकारी के लिए बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 वर्षो से सत्ता में बनी हुई है। इस दौरान यूके ने 5 प्रधानमंत्री देख लिए। साल 2010 में हुए आम चुनावों मे कजर्वेटिव्स को मिली जीत के बाद डेविड कैमरन पीएम बने थे। उसके बाद 2015 के यूके इलेक्शन में कंजर्वेटिव पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत मिली और कैमरन फिर पीएम बने। लेकिन 2016 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह कंजर्वेटिव्स ने टेरेसा मे को प्रधानमंत्री बनाया था। वह 2019 तक इस पद पर रहीं। 2019 में बोरिस जॉनसन यूके के प्रधानमंत्री बने। फिर बीच में उन्हें भी पद छोड़ना पड़ा और लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनी थी। लेकिन वह सिर्फ 50 दिन ही पद पर रह सकी। जिसके बाद उनकी जगह भारतवंशी ऋषि सुनक यूके के प्रधानमंत्री बने थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article