एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड अलीना काबाइवा और बच्चों के साथ बड़े महल में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2020 में महल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और दो साल के बाद भव्य महल बनकर तैयार हुआ। रसियन डाचा स्टाइल में लकड़ी से बना महल करीब 13000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। पुतिन की जिमनास्ट गर्लफ्रेंड अलीना ओलंपिक प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
न्यूज साइट का दावा
रूस की इनवेस्टिगेटिव न्यूज साइट द प्रोजेक्ट के मुताबिक 120 मिलियन डॉलर वाली संपत्ति की खरीद साइप्रस के स्लश फंड के जरिए खरीदी थी। यह भी बताया जा रहा है कि उस महल में पुतिन की गर्लफ्रेंड के अलावा कुछ और महिलाएं भी रहती हैं। न्यूज साइट ने कुछ फोटोग्राफ को भी रिलीज किया है जिसमें सोने की कुर्सियां एक ग्लास टेबल के चारों तरफ है। इसके अलावा सोने की झूमर भी है। हालांकि पुतिन के बेडरूम को पारंपरिक तौर पर रखा गया है। इस विला के बारे में पहली जानकारी साल 2021 में एलेक्सी नवलनी ने दी थी जो इस समय जेल में बंद हैं। नवलनी ने आरोप लगाया था कि इस शानदार महल को बनाने के लिए सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया। हालांकि क्रेमलिन और अलीना काबाइवा ने नवलनी के आरोपों को निराधार बताया है।
पुतिन-काबाइवा की प्रेम कहानी
कुछ अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कभी व्लादिमीर पुतिन और अलीना काबाइवा को कभी एक साथ नहीं देखा था। लेकिन दोनों के रिश्ते से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि काबेवा को नेशनल मीडिया ग्रुप 2014 में हिस्सा बनाया गया था। बताया जाता है कि उन्हें सालारा सैलरी के तौर पर 8.6 मिलियन डॉलर मिलते हैं। बता दें कि इस तरह की रिपोर्ट पर सरकारी तौर पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
