दुनिया

'सदमे से उबर रहे हैं, हार नहीं मानेंगे...', कपिल शर्मा के 'Kap's Cafe' ने फायरिंग के बाद क्या कहा?

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफ़े पर गुरुवार रात गोलीबारी हुई, इस हमले के बाद कैफे ने कहा है कि वे इस घटना के 'सदमे से उबर रहे हैं', लेकिन 'हिंसा के खिलाफ डटे रहेंगे।'

Image

कपिल शर्मा के कनाडा कैफ़े में गोलीबारी (फोटो: PTI)

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफ़े में गुरुवार रात गोलीबारी हुई। हमले के पीछे खालिस्तानी लिंक की कथित रिपोर्ट के बीच, कैप्स कैफे ने कहा है कि वे इस घटना के 'सदमे से उबर रहे हैं' लेकिन 'हिंसा के खिलाफ दृढ़" बने रहेंगे। कैप्स कैफे (Kap's Cafe), कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट उद्योग में पहला कदम है। यह कैफे ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में स्थित है।

हमले के पीछे खालिस्तानी लिंक की कथित खबरों के बीच, कपिल कैफे ने कहा है कि वे इस घटना से 'सदमे से उबर रहे हैं', लेकिन 'हिंसा के खिलाफ डटे रहेंगे।'

'हमने स्वादिष्ट कॉफ़ी और दोस्ताना बातचीत के ज़रिए गर्मजोशी, सामुदायिकता और खुशी लाने की उम्मीद में कैप्स कैफे खोला था। उस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मान रहे हैं,' कैफ़े की ओर से इंस्टाग्राम पर जारी एक आधिकारिक बयान में लिखा गया।

बयान में आगे कहा गया, 'आपके दयालु शब्द, प्रार्थनाएं और DM के ज़रिए साझा की गई यादें आपके अंदाज़े से कहीं ज़्यादा मायने रखती हैं। यह कैफ़े आपके उस विश्वास की वजह से है जिसे हम साथ मिलकर बना रहे हैं। आइए हिंसा के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़े हों और सुनिश्चित करें कि कप्स कैफ़े गर्मजोशी और समुदाय का एक स्थान बना रहे। कप्स कैफ़े में हम सभी की तरफ़ से, धन्यवाद और जल्द ही बेहतर आसमान के नीचे फिर मिलेंगे।'

कनाडा स्थित कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई, कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स को रात के अंधेरे में कैफे की खिड़कियों पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे कार के भीतर से रिकॉर्ड किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) सदस्य और भारत में एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है जिसने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला दिया।

कैफे पर कम से कम 9 राउंड गोलियां चलाईं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बंदूकधारी ने कपिल शर्मा के कैफे पर कम से कम 9 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सामने आए वीडियो के मुताबिक, बंदूकधारी ने गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे कैफे को निशाना बनाते हुए खिड़कियों पर गोलियां चलाई हैं।

पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा में एक कैफे खोला था

कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर हाल ही में कनाडा में एक कैफे खोला है जिसका नाम 'कैप्स कैफे' रखा गया है। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'कैप्स कैफे' का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कैफे की खूबसूरती देखी जा सकती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article