दुनिया

US ने जारी की लिस्ट, बताया पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या क्या गिफ्ट दिया? आप भी जानें

PM Modi Gifts News: लिस्ट में बाइडन के अलावा कमला हैरिस का भी जिक्र है, जिन्हें मोदी द्वारा गिफ्ट दिया गया। इसके अलावा भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो तत्कालीन रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को गिफ्ट दिया था, उसका भी जिक्र इस लिस्ट में है। तो आइए जानते हैं कि क्या क्या गिफ्ट अमेरिकी नेताओं को दिए गए?

MODI (43)

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या क्या गिफ्ट दिया?

Modi Gifts to American President: अमेरिकी विदेश विभाग ने उन तोहफों की लिस्ट जारी की है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई अमेरिकी नेताओं को दिए हैं। इस लिस्ट में 2024 कैलेंडर वर्ष में दिए गए गिफ्ट्स व यात्रा खर्च व उस दौरान दिए गए तोहफों के बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया कि कुल मिलाकर न्यूनतम कीमत $480 के गिफ्ट दिए गए हैं।

लिस्ट में बाइडन के अलावा कमला हैरिस का भी जिक्र है, जिन्हें मोदी द्वारा गिफ्ट दिया गया। इसके अलावा भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो तत्कालीन रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को गिफ्ट दिया था, उसका भी जिक्र इस लिस्ट में है। तो आइए जानते हैं कि क्या क्या गिफ्ट अमेरिकी नेताओं को दिए गए?

क्या-क्या गिफ्ट थे?

-PM मोदी की ओर से बाइडन को 10 सितंबर, 2023 को लकड़ी का संदूक, स्कार्फ, जार के साथ केसर और चाय के लिए लकड़ी का डिब्बा, जिसकी अनुमानित कीमत $562 है।

-PM मोदी की ओर से बाइडन को 16 जुलाई, 2024 को स्टर्लिंग सिल्वर मेटल ट्रेन सेट, जिसकी अनुमानित कीमत $7,750 है।

-PM मोदी की ओर से पूर्व फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को 21 अक्टूबर, 2024 को पश्मीना शॉल, जिसकी अनुमानित कीमत $2,969 है।

-PM मोदी की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 18 अक्टूबर, 2024 को भगवान कृष्ण रास लीला चांदी का डिब्बा, जिसकी अनुमानित कीमत $1,330 है।

-PM मोदी की ओर से पूर्व सेकंड जेंटलमैन डगलस एमहॉफ को 18 अक्टूबर, 2024 को कफलिंक, जिसकी अनुमानित कीमत $585.65 है।

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से तत्कालीन रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को शिव नटराज कांस्य प्रतिमा दी गई, जिसकी कीमत $3,700 है।

2017 में ट्रंप को क्या दिया?

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को पंजाब के होशियारपुर की खासियत, एक बारीकी से डिजाइन किया हुआ लकड़ी का संदूक तोहफे में दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने POTUS को एक हैंपर भी दिया, जिसमें हिमाचल प्रदेश का हाथ से बना चांदी का ब्रेसलेट, कांगड़ा घाटी की खास चाय और शहद था।

उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को जम्मू और कश्मीर और हिमाचल के हाथ से बुने हुए शॉल भी गिफ्ट किए, जो भारत में सबसे अच्छे शॉल्स में से एक हैं।

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article