दुनिया

रूसी राष्ट्रपति को PM मोदी ने किया कॉल, बोले-हैप्पी बर्थडे पुतिन!

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन कॉल पर बात कर उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

Image

राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई (फोटो-PTI)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति, महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। PM ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सभी प्रयासों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

बता दें कि इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर बधाई दी थी। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

लेनिनग्राद में व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को हुआ था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यह शहर नाजी जर्मनी की घेराबंदी से जूझ चुका था। इस जंग ने व्लादिमीर पुतिन के पिता व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच पुतिन और मां मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा को कई जख्म दिए थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article