दुनिया

'क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई?' नीदरलैंड में पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव का किया जिक्र, पढ़ें और क्या-क्या कहा

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हेग में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह भारत में ही हों

Image

नीदरलैंड में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत (Photo: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हेग में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह भारत में ही हों। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, उत्साह और अपनापन देखकर कुछ समय के लिए वह यह तक भूल गए कि वह नीदरलैंड में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत और नीदरलैंड के मजबूत संबंधों (India Netherlands Relations) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती केवल कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संघर्ष और चुनौतियों के बीच भी दोनों देशों ने मिलकर प्रगति की नई कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री ने हेग को भारत-नीदरलैंड मित्रता का नया प्रतीक बताया।

PM Modi ने भारतीय समुदाय की खुलकर की सराहना

अपने भाषण में पीएम मोदी (PM Modi) ने भारतीय समुदाय की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड में रह रहे भारतीय यहां के समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी मेहनत और सफलता पर पूरे भारत को गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय दुनिया के किसी भी कोने में जाए, वहां अपनी मेहनत, संस्कृति और मूल्यों से एक अलग पहचान बना लेता है।

लोगों ने पारंपरिक भारतीय अंदाज में प्रधानमंत्री का किया स्वागत

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड की सरकार और वहां की जनता का भी विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों को यहां जो सम्मान और अपनापन मिला है, वह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को और गहरा बनाता है। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से नीदरलैंड की जनता को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय में खास उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बंगाल चुनाव में मिली सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने हंसी-मजाक अंदाज में भारतीय समुदायों से पूछा क्या बंगाल का झालमुड़ी यहां भी पहुंच गया।

लोगों ने पारंपरिक भारतीय अंदाज में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पूरे माहौल में भारतीय संस्कृति और त्योहार जैसी झलक दिखाई दी। पीएम मोदी ने भी कहा कि यहां का माहौल किसी भारतीय उत्सव से कम नहीं लग रहा है। उनका यह संबोधन भारत और नीदरलैंड के बीच बढ़ती दोस्ती और भारतीय समुदाय की मजबूत पहचान को दर्शाता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article