दुनिया

रोम पहुंचे पीएम मोदी;एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम, कल जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और 'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029' के क्रियान्वयन की पृष्ठभूमि में हो रहा है। भारत और इटली विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Image

रोम में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत। (फोटो- ani)

पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने पीएम मोदी की अगवानी की।पीएम मोदी इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर इटली पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और 'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029' के क्रियान्वयन की पृष्ठभूमि में हो रहा है। भारत और इटली विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 2025 में बढ़कर 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करना है।

इससे पहले पीएम मोदी ने नार्वे से इटली रवाना होते वक्त पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नॉर्वे यात्रा को बेहद फलदायी बताया। उन्होंने कहा कि नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ उनकी सार्थक वार्ता हुई और भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

अपनी दो दिवसीय नॉर्वे यात्रा के दौरान मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रन फ्रॉस्टडॉटिर, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन समेत कई नॉर्डिक नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की।

इस दौरान बातचीत में स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, डिजिटलीकरण और सतत विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद भारत और नॉर्डिक देशों ने अपने संबंधों को “ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। इसमें स्वच्छ एवं हरित परिवर्तन, व्यापार और निवेश तथा ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article