दुनिया

BRICS समिट के बाद अपनी राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर सांबा नृत्य से हुआ स्वागत

ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम अपनी राजकीय पर ब्राजील की राजधानी बासीलिया पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मूसिओ फिल्हो ने उनकी अगवानी की। ब्राजील के कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में वहां का पारंपरिक नृत्य सांबा प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री ने इन कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।

Image

राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी।

PM Modi arrives in Brasilia : ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम अपनी राजकीय पर ब्राजील की राजधानी बासीलिया पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मूसिओ फिल्हो ने उनकी अगवानी की। ब्राजील के कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में वहां का पारंपरिक नृत्य सांबा प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री ने इन कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।

एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री ने पीएम की अगवानी की

पीएम के ब्रासीलिया पहुंचने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'भारत और ब्राजील की तेजी से बढ़ती भागीदारी को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए पीएम मोदी अपनी राजकीय यात्रा पर ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मूसिओ मोंटेरियो फिल्हो ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अगवानी को वहां के पारंपरिक सांबा नृत्य से और खुशनुमा बना दिया गया।'

आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए होगी द्विपक्षीय बैठक

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आपसी सहयोग के दायरे को बढ़ाने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासिओ लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक कारोबार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने सहित आपसी हित के कई क्षेत्रों पर बातचीत और समझौते हो सकते हैं।

पीएम ने रियो चरण को 'सर्जनात्मक' बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील यात्रा के रियो डी जेनेरियो चरण को 'सर्जनात्मक' बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने और अन्य नेताओं ने BRICS शिखर सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें भारत की विभिन्न देशों के साथ मित्रता को और मजबूत करेंगी।

ब्रिक्स सम्मेलन में कई नेताओं से मिले पीएम

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए और विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम ने राष्ट्रपति लूला को बधाई दी

X पर वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ब्राज़ील यात्रा का रियो चरण बहुत ही उत्पादक रहा। BRICS शिखर सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श हुआ। मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को उनके BRICS अध्यक्षता के दौरान इस मंच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए कार्यों के लिए बधाई देता हूं। विश्व नेताओं के साथ मेरी द्विपक्षीय बैठकें भी भारत की विभिन्न देशों के साथ मित्रता को मजबूत करेंगी।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article