दुनिया

फिलहाल ईरान युद्ध खत्म नहीं करना चाहता अमेरिका, 200 अरब डॉलर के फंड पर क्या बोले रक्षा मंत्री हेगसेथ

कांग्रेस में एक नए खर्च प्रस्ताव के लिए तैयार हो रही है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस ने युद्ध के लिए यह प्रस्ताव भेजा है या नहीं। वहीं हेगसेथ ने युद्ध खत्म करने की कोई समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं करना चाहेंगे।'

Image

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीठ हेगसेथ।

Photo : AP

Pete Hegseth : फिलहाल अमेरिका का इरादा ईरान युद्ध खत्म करने का नहीं दिख रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीठ हेगसेथ का बयान यही संकेत दे रहा है। हेगसेथ ने कहा है कि 'इस युद्ध को खत्म करने के लिए अभी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।' इस बीच, पेंटागन भी युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से करीब 200 अरब डॉलर का फंड चाहता है। रिपोर्टों में कहा गया है कि इस रकम से अमेरिकी सेना युद्ध में खत्म हुए हथियारों को दोबारा खरीदेगी। हालांकि, यूएस का सेंट्रल कमांड जो कि इस युद्ध में शामिल है, उसे कितना फंड चाहिए, इस बारे में पूछे जाने पर हेगसेथ ने सीधा जवाब नहीं दिया बल्कि उन्होंने कहा कि इसमें बदलाव हो सकता है।

'रकम ज्यादा या अधिक हो सकती है'

समाचार एजेंसी एपी एवं वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने युद्ध के लिए के लिए व्हाइट हाउस से फंड जारी करने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हेगसेथ ने कहा, 'जहां तक 200 अरब डॉलर की बात है तो इसमें फेरबदल हो सकता है। जाहिर है कि बुरे लोगों को मारने में पैसे खर्च होते हैं। इसके लिए हम कांग्रेस में जा रहे हैं और वहां मौजूद हमारे साथी युद्ध के लिए पर्याप्त फंड जारी हो, यह सुनिश्चित करेंगे। हमें भविष्य में भी ऐसा करना पड़ सकता है।'

ईरान में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हुए हमले-हेगसेथ

दरअसल, कांग्रेस में एक नए खर्च प्रस्ताव के लिए तैयार हो रही है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस ने युद्ध के लिए यह प्रस्ताव भेजा है या नहीं। वहीं हेगसेथ ने युद्ध खत्म करने की कोई समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं करना चाहेंगे।' हेगसेथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 'हम सही रास्ते पर हैं' और यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे कि कब रुकना है। उन्होंने कहा, 'आखिरकार यह राष्ट्रपति का निर्णय होगा, जब हम कहेंगे कि ‘हमने वह हासिल कर लिया है जिसकी हमें जरूरत थी।’उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पहले ही ईरान में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर चुका है।

गैस संयंत्र पर हमले की जानकारी नहीं-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ किया ईरान के तेल और गैस संयंत्र पर इजरायल द्वारा किए गए हमले की अमेरिका को कोई जानकारी नहीं थी और इसके बारे में कतर को भी नहीं पता था और न ही उसे अंदाजा था कि ऐसा हो सकता है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। हमारे पास सबसे बेहतरीन उपकरण हैं और हम अब तक का सबसे बेहतरीन साजो-सामान बनाते हैं। इस दौरान, उन्होंने बताया कि बीती रात को एक खास लोकेशन पर 114 रॉकेट दागे गए थे, लेकिन उन सभी उन्नत रॉकेट्स को हमारे उपकरण ने नष्ट कर दिया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article