दुनिया

Parrot Fever Outbreak: डरा रहा है 'पैरेट फीवर', यूरोप में संक्रमित होने से गई 5 लोगों की जान, जानें कितना जानलेवा?

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2024, 05:21 PM IST

Parrot Fever Outbreak: यूरोप में पैरेट फीवर से 5 लोगों की मौत हो चुकी है विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसके ज्यादातर मामले घर में पलने वाले संक्रमित पक्षियों से सामने आए हैं।

Image

पैरेट फीवर ने यूरोपीय देशों के लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है

यूरोप से पैरेट फीवर (Parrot Fever) नामक एक बीमारी सामने आ रही है इसकी चपेट में आने से अबतक यूरोप में 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है, बताया जा रहा है कि यह बीमारी काफी घातक है और इसकी चपेट में आने से अबतक यूरोप में पांच लोगों की जान चली गई है, इसके बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इसकी पुष्टि है।

पैरेट फीवर ने यूरोपीय देशों के लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है बताते हैं कि यहां इसकी शुरुआत 2023 में हुई थी, पिछले साल जर्मनी में 14 और ऑस्ट्रिया में इसे 14 मामले सामने आए थे, डेनमार्क में इस साल फरवरी तक 23 मामलों की पुष्टि की बात कही जा रही है।

क्या है पैरट फीवर? (What is Parrot Fever)

पैरेट फीवर को सिटाकोसिस भी कहते हैं, पैरैट फीवर एक प्रकार का संक्रमण है, यह सांस के जरिए फैलने वाला संक्रमण है जो पक्षियों के संपर्क में आने से होता है यह फीवर क्लैमाइडिया इंफेक्शन के कारण होता है, जो कई तरह के जंगली पक्षियों जैसे मुर्गे और कुछ पालतू जानवरों में भी पाया जाता है।

दिख सकते हैं ऐसे लक्षण ( Parrot Fever Symptoms)

संक्रमित होने पर आपको बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ड्राई कफ और ठंड लगने जैसे लक्षण दिख सकते हैं, विशेषज्ञ कहते हैं, पक्षियों के पंखों से भी यह बीमारी फैल सकती है, इसलिए अलर्ट होने की जरूरत है।

WHO ने बताया कैसे बचें पैरेट फीवर से?

ऐसे देशों में WHO पक्षियों को पालने वाले लोगों को अलर्ट कर रहा है उन्हें साफ-सफाई का ध्यान रखने का कहा है. जिन लोगों ने पक्षियों को पाल रखा है वो इन्हें साफ पिंजड़ों में ही रखें साथ ही इन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर रखने से बचें, पालतू पक्षियों को रखने वाले लोग, मुर्गी पालन करने वाले, पशु चिकित्सक आदि को इसका खतरा ज्यादा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article