दुनिया

PAK: लाइव डिबेट के बीच ही छिड़ा दंगल! दे-दना-दन चांटे जड़ने पैनलिस्ट, देखें- कैसे शो में गर्माया माहौल

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 29, 2023, 10:27 AM IST

Pakistani TV Debate Viral Video: @iTHAKURSAHEB के हैंडल से कहा गया, "पाकिस्तान को नटशेल (संक्षेप) में समझने के लिए इतना काफी है।" @Probasibangali ने कमेंट किया कि यह घटना दर्शाती है कि ये लोग किस तरह की पृष्ठभूमि से आते हैं और उनमें पढ़ाई-लिखाई की कितनी कमी है।

Image

पाकिस्तान में टीवी डिबेट के दौरान आपस में उलझते हुए दो पैनलिस्ट। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Pakistani TV Debate Viral Video: पाकिस्तान में टीवी न्यूज डिबेट के दौरान दो नेता आपस में बुरी तरह भिड़ गए। गर्मागर्म बहस के बाद उनमें जबरदस्त हाथापाई हुई। झल्लाते हुए एक नेता अचानक से अपनी सीट से उठे और दूसरे वाले पर दे दनादन चांटे जड़ने लगे।

हालांकि, दूसरे वाले ने इस दौरान उन्हें पीछे धकियाया और बचने के प्रयास किए। यह पूरा मामला स्टूडियो में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था और गुरुवार (28 सितंबर, 2023) को वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल क्लिप में पीटीआई के वकील शेर अफजल मारवत और पीएमएल-एन सीनेटर अफनानुल्लाह खान थे, जिनके बीच बुरी तरह मारपीट हुई थी। देखिए, घटना के दौरान असल में क्या हुआ था?:

सोशल मीडिया पर क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने न सिर्फ दोनों नेताओं की आलोचना की बल्कि मजे लेते हुए पाकिस्तान की लानत मलानत की। @Mafiya_Singh11 के हैंडल से एक्स अकाउंट (पहले टि्वटर) पर लिखा गया कि ये लोग गधे हैं। @anuvedi ने पूछा कि क्या उन दोनों के बीच बात सुलझ गई? @AnandBind18feb के हैंडल से कहा गया- हमने आतंकी से आतंकी को भिड़ते पहली बार देखा है।

@iTHAKURSAHEB के हैंडल से कहा गया, "पाकिस्तान को नटशेल (संक्षेप) में समझने के लिए इतना काफी है।" @Probasibangali ने कमेंट किया कि यह घटना दर्शाती है कि ये लोग किस तरह की पृष्ठभूमि से आते हैं और उनमें पढ़ाई-लिखाई की कितनी कमी है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article