दुनिया

Pakistan: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर फायरिंग, इमरान खान के कोर्ट के अंदर होने की खबर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 12, 2023, 10:37 PM IST

Pakistan: खबर आ रही है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है। फायरिंग की घटना के समय पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान कोर्ट के अंदर ही बताए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास फायरिंग

Pakistan: पाकिस्तान में इस समय भयंकर बवाल मचा हुआ है। इमरान खान को बेल मिलने के बाद भी वो अभी कोर्ट में ही हैं। अब खबर आ रही है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है।

इमरान खान कोर्ट के अंदर

फायरिंग की घटना के समय पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान कोर्ट के अंदर ही बताए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने क्या कहा

इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि राजधानी के जी-11 और जी-13 सेक्टरों में उनके कर्मियों पर गोलियां चलाई गईं। जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इमरान खान की अपील

इमरान खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में जमा अपने समर्थकों से शांत रहने और हिंसक प्रदर्शनों से दूर रहने को कहा है। खान ने अपने संबोधन में कहा- "मुझे अदालत से जमानत मिल गई है। पिछले चार घंटे से लाहौर से निकलने का इंतजार कर रहा हूं।"

इंटरनेट पर पाबंदी बरकरार

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि देश में इंटरनेट सेवाएं तब तक निलंबित रहेंगी जब तक घरों को जलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को पकड़ा नहीं जाता। गृह मंत्री ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा- "इनमें से कई उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी में कुछ समय लग सकता है, तब तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।"

फिर गिरफ्तार होंगे इमरान?

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि जिन लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान इमारतों को नुकसान पहुंचाया, वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 17 मई के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी का भी संकेत दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article