दुनिया

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से पाकिस्तान में मायूसी, तारीफ ही करते रह गए मुनीर और शहबाज, भारत ने दिखा दी ताकत

पाकिस्तानी राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में यह सवाल उठाया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत को व्यापारिक रियायतें दीं, जबकि पाकिस्तान को अपेक्षित लाभ नहीं मिल सके।

Image

भारत-यूस ट्रेड से पाकिस्तान को मिली मायूसी

Photo : AP

Pakistan disappointed Over India-US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापारिक समझौते को लेकर पाकिस्तान में असंतोष देखा जा रहा है। पाकिस्तानी राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में यह सवाल उठाया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत को व्यापारिक रियायतें दीं, जबकि पाकिस्तान को अपेक्षित लाभ नहीं मिल सके। दरअसल, आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा, उन्हें नोबेल प्राइज तक देने की मुहिम चलाई, लेकिन भारत ने अपनी ताकत दिखाते हुए अमेरिका को भी झुका दिया। शहबाज और मुनीर ने हर मंच से ट्रंप को शीशे में उतारने की कोशिश की, लेकिन फायदा उठाने में नाकाम रहे।

सिंध के पूर्व गवर्नर ने साधा निशाना

सिंध के पूर्व गवर्नर मोहम्मद ज़ुबैर ने अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिकी के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए। इनमें ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करना, उनके शांति से जुड़े एजेंडे बोर्ड ऑफ पीस का समर्थन करना और खनिज संसाधनों से संबंधित सहयोग शामिल थे।

इसके बावजूद, ज़ुबैर ने दावा किया कि भारत को अमेरिका की ओर से पाकिस्तान की तुलना में कम टैरिफ का लाभ मिला। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को यूरोपीय संघ के साथ महत्वपूर्ण व्यापारिक रियायतें हासिल हुई हैं, जबकि पाकिस्तान को इस तरह के फायदे नहीं मिल सके।

PTI ने भी शहबाज को घेरा

इस मुद्दे पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भी प्रतिक्रिया दी-पार्टी के आधिकारिक बयान में कहा गया, दूसरों से सम्मान की उम्मीद करने से पहले आत्मसम्मान जरूरी है। PTI ने मौजूदा सरकार पर कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि देश में सत्ता कुछ प्रभावशाली समूहों के हाथों में केंद्रित है। पार्टी का कहना है कि सत्ता में बने रहने के लिए लिए जा रहे फैसले देश के दीर्घकालिक हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article