दुनिया

Russia Ukraine War News: पाकिस्तान ने यूक्रेन को दिया बड़ा धोखा! रूस के साथ जंग में कर दिया 'खेल'

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 29, 2023, 09:12 PM IST

Russia Ukraine War News: रूस ने शुक्रवार को तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्रों में 20 से अधिक क्रूज मिसाइल और दो ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर लोगों की जान मध्य यूक्रेन में एक आवासीय इमारत पर हुए दो मिसाइल हमलों में गई।

Russia Ukraine War News: पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज आने वाला नहीं है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान यूक्रेन को चोरी-छिपे हथियार भेज रहा है। जिसके बाद रूस भी पाकिस्तान से खफा दिखा था, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने यूक्रेन के साथ धोखेबाजी की है। पाकिस्तान ने यूक्रेन को खराब हथियार भेज दिए हैं।

लगाया चूना

पाकिस्तान ने रूसी हमले से बेहाल यूक्रेन को बड़ा चूना लगाया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पाकिस्‍तान ने यूक्रेन को जो हथियार और रॉकेट भेजे हैं, वो जंग में फुस्‍स साबित हो रहे हैं, यूक्रेन के किसी काम के नहीं है।

यूक्रेन को नहीं मिल रहा हथियार

यानी पाकिस्तान ने यूक्रेन को बड़ा धोखा दिया है। पाकिस्‍तानी रॉकेट की घटिया क्‍वालिटी से यूक्रेन की सेना परेशान है। एक तरफ रूस की सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस है वो यूक्रेन पर भीषण हमले कर रही है। वहीं यूक्रेन को हथियार नहीं मिल पा रहे हैं, पाकिस्तान से उसे जो मेड इन पाकिस्तान रॉकेट मिले हैं, वो फुस्स साबित हो रहे हैं। जाहिर है ऐसे में यूक्रेन की सेना को हार का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान का इनकार

पाकिस्तान ने शुक्रवार को रूस के साथ चल रहे अपने संघर्ष में यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने से इनकार किया और जोर देकर कहा कि देश "सख्त तटस्थता की नीति" बनाए रखता है। यह खंडन तब आया जब एक यूक्रेनी सेना कमांडर ने दावा किया कि उसे प्राप्त पाकिस्तानी हथियार "घटिया" थे।

जंग का क्या है हाल

रूस ने शुक्रवार को तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्रों में 20 से अधिक क्रूज मिसाइल और दो ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर लोगों की जान मध्य यूक्रेन में एक आवासीय इमारत पर हुए दो मिसाइल हमलों में गई। कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, लगभग दो महीने में पहली बार राजधानी के चारों ओर हवाई हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article