दुनिया

Nepal Plane Crash: नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' मिला, जांच कमेटी कर रही है गहन जांच

Nepal Plane Crash Black Box Found: नेपाली अधिकारियों ने गुरुवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया है जिसकी जांच की जा रही है।

Image

नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

KEY HIGHLIGHTS
  1. नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है
  2. काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था सौर्य एयरलाइंस का विमान
  3. हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई और पायलट गंभीर रूप से घायल

Nepal Saurya Airlines Air Crash: 25 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस विमान दुर्घटना में एक ताजा अपडेट में, नेपाली अधिकारियों ने गुरुवार को एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद (Black Box Found) किया और इसे एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत वाले दुखद हादसे की जांच के लिए गठित जांच दल को सौंप दिया।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप महानिदेशक हंस राज पांडे ने कहा कि 'दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच दल को सौंप दिया गया है।' जांच दल का नेतृत्व नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्व महानिदेशक रतीश चंद्र लाल कर रहे हैं और इसमें चार अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। दल को 45 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट और सिफारिशें प्रस्तुत करनी हैं।

विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी

सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जा रहा बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी दो चालक दल के सदस्य और एक चार वर्षीय लड़के सहित तीन लोगों का परिवार शामिल है।

शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनकी पहचान की जा रही है

इस बीच, शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनकी पहचान की जा रही है और शुक्रवार तक उन्हें परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा, पांडे ने कहा। सौर्य एयरलाइंस विमान दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति कैप्टन मनीष राज शाक्य का काठमांडू मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

...ऐसे कैप्टन मनीष राज शाक्य को बचा लिया गया

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हालांकि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, लेकिन वे बोल सकते हैं। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के बाकी हिस्सों में आग लगने से कुछ सेकंड पहले विमान के कॉकपिट को एक मालवाहक कंटेनर द्वारा काट दिए जाने के बाद कैप्टन शाक्य को बचा लिया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article