दुनिया

Nepal Plane Crash Latest Video: नेपाल विमान हादसे का नया वीडियो, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 08:55 PM IST

Nepal Plane Crash Latest Video : नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई। इस प्लैन क्रैश का नया वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

नेपाल विमान हादसे का नया वीडियो

Photo : Times Now Digital

Nepal Plane Crash Latest Video : 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। हादसे शिकार हुए येति एयरलाइंस के एटीआर 72 फ्लाइट में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर यानी कि 72 लोग सवाल थे। इस विमान हादसे में सभी की मौत हो गई। इस हादसे वाले दिन हमने आपको प्लेन क्रैश के ठीक पहले का वीडियो दिखाया था। जिसे देखकर आपके होश उड़ गए होंगे। इसी हादसे जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उससे भी भयानक है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो प्लेन क्रैश के ठीक पहले का वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है प्लेन में आग लगी हुई है। यानी प्लेन में पहले आग लगी फिर वह टकराकर नीचे गिर गया। प्लेन के नीचे गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और काला धुंआ उठने लगा। चंद सेकेंड में 72 लोगों की मौत हो गईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article