दुनिया

Gen Z के सामने झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया, इस्तीफा नहीं देंगे PM ओली, प्रदर्शनों में 19 की मौत

युवा भ्रष्टाचार और इस बैन को हटाने के लिए काठमांडू की सड़कों पर उतर गए थे और यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था। सोशल मीडिया पर बैन हटाने के लिए सोमवार शाम कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम ओली ने देर रात सोशल मीडिया से बैन हटाए जाने की घोषणा की।

Image

नेपाल में सोशल मीडिया से बैन हटा। तस्वीर-AP

Photo : AP

Nepal Social Media Ban: नेपाल की ओली सरकार जेन जी के प्रदर्शन के आगे झुक गई है। उसने सोशल मीडिया पर लगे बैन को सोमवार देर रात हटा लिया। इस बैन के खिलाफ सोमवार को हुए प्रदर्शनों में 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। युवा भ्रष्टाचार और इस बैन को हटाने के लिए काठमांडू की सड़कों पर उतर गए थे और यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था। सोशल मीडिया पर बैन हटाने के लिए सोमवार शाम कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम ओली ने देर रात सोशल मीडिया से बैन हटाए जाने की घोषणा की।

26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा था बैन

नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने कैबिनेट की एक आपात बैठक के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है। गुरुंग ने कहा कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को काठमांडू के मध्य में संसद के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने वाले 'जेन जी' समूह की मांगों के अनुसार सोशल मीडिया साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दिया है। तीन दिन पहले, नेपाल सरकार ने फेसबुक और 'एक्स' समेतत 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, क्योंकि वे पंजीकरण नहीं करा पाई थीं।

सोमवार रात से हुए चालू

मंत्री ने विरोध कर रहे 'जेन जी' समूह से विरोध प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए। इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें, आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस बीच, फेसबुक, 'एक्स' और व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया साइट सोमवार रात से फिर से चालू हो गई हैं।

नेपाल के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

इससे पहले नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने सोशल मीडिया मंचों पर सरकार के प्रतिबंध को लेकर काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया। नेपाली कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नेपाल की राजधानी और अन्य शहरों में युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में 19 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। गृह मंत्री ने इसके बाद इस्तीफा दे दिया। नेपाली कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सरकार में नेपाली कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले गृह मंत्री लेखक ने नैतिक आधार पर इस्तीफा

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article