दुनिया

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में गहराया सियासी संकट, गृह मंत्री ने PM ओली को सौंपा इस्तीफा, हिंसा में 19 लोगो की मौत

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिनमें 19 लोगों की मौत और 200 से अधिक घायल हो गए। हालात को देखते हुए गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफे की पेशकश की, जबकि इससे पहले RSP सांसद सुमना श्रेष्ठ ने प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा के इस्तीफे की मांग की है।

Image

नेपाल के गृह मंत्री ने पीएम को सौंपा इस्तीफा।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

नेपाल में सोशल मीडिया बैन किए जाने के विरोध में लाखों की तादाद में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसी बीच नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफे की पेशकश की है।

इससे पहले RSP सांसद सुमना श्रेष्ठ ने प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूद हालात के मद्देनजर पद पर बने रहना का उनके पास नैतिक आधार नहीं है और तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। सांसद सुमना श्रेष्ठ के इस बयान से नेपाल में सियासी हलचल तेज हो चुकी है।

नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित 25 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है, जिसकी वजह से युवाओं में आक्रोश है। प्रदर्शानकारियों का कहना है कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को दबा रही है। कई मानवाधिकार संगठनों ने भी सरकार के फैसले का विरोध किया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article