LIVE

Nepal Gen Z Protest: नेपाली सेना ने देश के सभी हवाई अड्डों पर किया नियंत्रण, औपचारिक रूप से नेपाली सेना संभालेगी सरकार, हिंसक प्रदर्शनों के बीच पीएम ओली का इस्तीफा

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों में मंगलवार को युवाओं का प्रदर्शन काफी उग्र एवं हिंसक हो गया।प्रदर्शनकारियों ने संघीय संसद भवन और सिंह दरबार, पार्टी कार्यालयों और नेताओं के घरों में आग लगा दी। कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह उनकी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो रही है। प्रदर्शनकारी उन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं जबकि सुरक्षाकर्मियों की ओर से उन पर आंसू गैस के गोले दाग गए हैं। नेपाल में छात्रों का भारी लगातार दूसरे दिन भी बवाल जारी है। नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से बैन हटा लिया है। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने संयम बरतने की अपील की है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मंगलवार दोपहर इस्तीफ़ा देने के बाद बालेन ने संयम बरतने की अपील की है।उन्होंने कहा, "हमने साफ़-साफ़ कहा था। यह बिल्कुल Gen- Z का आंदोलन है। प्रिय Gen- Z, आपके हत्यारे का इस्तीफ़ा आ गया है। अब संयम बरतें। देश की जनता और संपत्ति का नुकसान आपकी और हमारी संपत्ति का नुकसान है। आपको और हमें अब संयम बरतने की ज़रूरत है। अब आपकी पीढ़ी को देश का नेतृत्व करना होगा। तैयार रहें।" नेपाल के कई शहरों में आगजनी होने की खबर है। भीड़ ने ओली सरकार के सात मंत्रियों के आवास को निशाना बनाकर हमले किए हैं। नेपाल के डिप्टी पीएम रघुवीर महासेठ के घर को आग के हवाले किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।

रवि वैश्यUpdated Sep 10, 2025, 22:35 IST
Follow on Google News
Nepal Gen Z Protest Live Updates

Nepal Gen Z Protest: नेपाली सेना ने देश के सभी हवाई अड्डों पर किया नियंत्रण, औपचारिक रूप से नेपाली सेना संभालेगी सरकार, हिंसक प्रदर्शनों के बीच पीएम ओली का इस्तीफा

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने संघीय संसद भवन और सिंह दरबार, पार्टी कार्यालयों और नेताओं के घरों में आग लगा दी। कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा सड़कों पर हैं और जगह-जगह उनकी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो रही है। प्रदर्शनकारी उन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं जबकि सुरक्षाकर्मियों की ओर से उन पर आंसू गैस के गोले दाग गए हैं। वहीं नेपाल में छात्रों का भारी लगातार दूसरे दिन भी बवाल जारी है। नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से बैन हटा लिया है। यह फैसला सोमवार देर रात देश भर में युवाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए बाद लिया गया। नेपाल के कई शहरों में आगजनी हुई है। भीड़ ने ओली सरकार के मंत्रियों के आवास को निशाना बनाकर हमले किए हैं।

SEPT 09, 2025 23:29 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: पीएम मोदी ने नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए CCS बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की।नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई है। हिंसा में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है।बैठक में मोदी ने इस बात जोर दिया कि नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।मोदी ने कहा कि नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है। उन्होंने नेपाल के नागरिकों से शांति की अपील की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद सीसीएस की बैठक बुलाई।
SEPT 09, 2025 23:28 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल सेना संभालेगी सुरक्षा की कमान

नेपाल की सेना ने मंगलवार को कहा कि वह रात 10 बजे से सुरक्षा अभियानों की कमान संभाल लेगी।यह जानकारी काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में 27 घंटे तक चले हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद दी गई।जनसंपर्क एवं सूचना निदेशालय की ओर से जारी एक बयान में सेना ने कहा, ‘‘कुछ समूह कठिन परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठा रहे हैं और आम नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’
SEPT 09, 2025 21:38 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: नेपाली सेना ने देश के सभी हवाई अड्डों पर नियंत्रण कर लिया

नेपाली सेना ने देश के सभी हवाई अड्डों पर नियंत्रण कर लिया है। बुधवार दोपहर तक सभी उड़ान संचालन स्थगित। कल दोपहर, हवाई अड्डा अधिकारी और सेना हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों को फिर से खोलने पर आगे निर्णय लेंगे क्योंकि हज़ारों लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
SEPT 09, 2025 21:13 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: आज रात 10 बजे से औपचारिक रूप से नेपाली सेना नेपाल की सरकार संभालेगी

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और कहा कि आज रात यानी मंगलवार रात 10 बजे से औपचारिक रूप से नेपाली सेना नेपाल की सरकार संभालेगी।
SEPT 09, 2025 21:13 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: आंदोलनकारियों के डर से नेताओं के इस्तीफों की बौछार

आंदोलनकारियों के डर से नेताओं की इस्तीफों की बौछार हो रही है, एमाले केंद्रीय सदस्य जीवन घिमिरे व पत्नी विमला ने पार्टी छोड़ी, कोशी प्रदेश सभा सदस्य ज्ञानेन्द्र सुवेदी और बेलबारी मेयर डीपी राई ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस उपमेयर नितु थापा कोइराला ने भी पार्टी व पद छोड़ा, कोशी क्षेत्र के दर्जनों वडाध्यक्ष व कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर इस्तीफा।
SEPT 09, 2025 19:24 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: दिल्ली में नेपाल दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई

SEPT 09, 2025 17:30 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले के खिलाफ तीव्र विरोध के बाद मंगलवार को अपना पद छोड़ दिया। यह कदम केपी शर्मा ओली के नेपाल के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद उठाया गया।
SEPT 09, 2025 17:18 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: एक जनरेशन-जेड के प्रदर्शनकारी ने जताया आक्रोश

SEPT 09, 2025 17:03 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर Air India कई उड़ानें रद्द

नेपाल के विभिन्न हिस्सों में दूसरे दिन भी हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहने के कारण एयर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर कई उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। प्रभावित उड़ानों में AI2231/2232, AI2219/2220, AI217/218 और AI211/212 शामिल हैं, जो आज संचालित नहीं होंगी।
SEPT 09, 2025 16:44 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगायी

SEPT 09, 2025 16:12 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: बलेन शाह को कार्यवाहक प्रधानमंत्री और रवि लामिछाने को गृह मंत्री बनाने की मांग

SEPT 09, 2025 16:10 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: नेपाल में पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की हुई पिटाई

SEPT 09, 2025 17:21 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: GEN-Z की प्रमुख मांगे आईं सामने

GEN-Z की प्रमुख मांगे सामने आईं हैं यह हैं-

राज्यप्रमुख (औपचारिक): राजा ज्ञानेन्द्र शाह
कार्यवाहक प्रधानमंत्री: बालेन शाह
गृहमंत्री: रवि लामिछाने
१२ सूत्रीय समझौता खारिज।
संसद भंग।
कांग्रेस, एमाले और माओवादी —इन तीनों दलों पर प्रतिबंध।
कार्यवाहक प्रधानमंत्री 6 महीनों के भीतर इन तीनों दलों से अलग बाकी दलों के साथ नया चुनाव कराएंगे और सत्ता का हस्तांतरण करेंगे।
SEPT 09, 2025 15:44 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने किया यह अनुरोध

SEPT 09, 2025 15:35 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: काठमांडू के मेयर बालेन शाह बोले- 'प्रिय Gen- Z, आपके हत्यारे का इस्तीफ़ा आ गया है। अब संयम बरतें'

काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने संयम बरतने की अपील की है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मंगलवार दोपहर इस्तीफ़ा देने के बाद बालेन ने संयम बरतने की अपील की है।उन्होंने कहा, "हमने साफ़-साफ़ कहा था। यह बिल्कुल Gen- Z का आंदोलन है। प्रिय Gen- Z, आपके हत्यारे का इस्तीफ़ा आ गया है। अब संयम बरतें। देश की जनता और संपत्ति का नुकसान आपकी और हमारी संपत्ति का नुकसान है। आपको और हमें अब संयम बरतने की ज़रूरत है। अब आपकी पीढ़ी को देश का नेतृत्व करना होगा। तैयार रहें।" उन्होंने सेना प्रमुख से बातचीत के लिए भी तैयार रहने को कहा है। लेकिन उन्होंने कहा कि संसद भंग कर देनी चाहिए थी।
SEPT 09, 2025 15:34 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: प्रदर्शनकारियों ने संघीय संसद भवन और सिंह दरबार, पार्टी कार्यालयों में लगाई आग

Gen-Z आंदोलन तेज़ होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने संघीय संसद भवन और सिंह दरबार, पार्टी कार्यालयों और नेताओं के घरों में आग लगा दी वहीं नेपाली सेना, सुरक्षा एजेंसियों, मुख्य सचिव और गृह सचिव ने राजनीतिक बातचीत के ज़रिए मौजूदा स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है।
SEPT 09, 2025 14:53 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: सोमवार को हुए प्रदर्शनों में 19 लोग मारे गए

ओली ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उनके कार्यालय में घुसने के कुछ ही देर बाद पद छोड़ दिया। ओली के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की मौतों की जवाबदेही की मांग करते हुए बालकोट स्थित नेपाली नेता के निजी आवास में आग लगा दी थी। सोशल मीडिया साइट पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोग मारे गए थे। विरोध प्रदर्शनों के बाद, सरकार ने सोशल मीडिया साइट से प्रतिबंध कल रात हटा लिया।
SEPT 09, 2025 14:17 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: ओली ने पीएम पद से इस्तीफा दिया

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिंसक प्रदर्शनों के बीच उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ी है।
SEPT 09, 2025 13:40 IST

Nepal Gen Z Protest Live Updates: नेपाली मीडिया का दावा-देश छोड़कर भागे ओली

नेपाली ने मीडिया ने दावा किया है कि पीएम ओली देश छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। बहरहाल पूरे काठमांडू में हिंसक झड़पें होने की खबर है। काठमांडू के हिल्टन होटल में आगजनी होने की रिपोर्ट है। बेकाबू हुई भीड़ की हिंसा को देखते हुए त्रिभुवन एपरपोर्ट बंद कर दिया गया है। यहां से घरेलू उड़ानें भी नहीं हो रही हैं। ओली सरकार के सभी मंत्री और वीवीआईपी सेना के सुरक्षा घेरे में हैं। भीड़ ने मंत्रियों के आवास एवं दफ्तरों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। नेपाल के खेल मंत्री के इस्तीफे की भी खबर है।
SEPT 09, 2025 13:26 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को नेपाल में तेजी से बिगड़ते राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। यह बैठक देश भर में फैल रहे छात्रों के नेतृत्व वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच हो रही है। ओली ने एक बयान जारी कर शाम 6 बजे बैठक की घोषणा की, हालांकि बैठक स्थल का नाम नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि संकट के समाधान का रास्ता बातचीत ही है। ओली ने कहा, हिंसा कोई रास्ता नहीं है। हमें बातचीत के ज़रिए शांतिपूर्ण रास्ता निकालना होगा। काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में कर्फ्यू के आदेशों के बावजूद विरोध प्रदर्शन बढ़ गए हैं। प्रदर्शनकारी ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि गृह मंत्री का जाना पर्याप्त नहीं है। सोशल मीडिया साइटों पर सरकार के प्रतिबंध के ख़िलाफ युवाओं द्वारा किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग के बाद सोमवार को गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।