दुनिया

​बृहस्पति के चंद्रमा पर हिंदी में भेजा जाएगा संदेश, बेहद खास है नासा का यह मिशन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 03:57 PM IST

NASA's Europa Clipper mission : नासा का यूरोपा क्लिपर मिशन बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की विस्तृत रूप से सर्वे करेगा। वह इस बात का पता लगाएगा कि चंद्रमा की सतह के नीचे क्या ऐसा कोई स्थान है जहां जीवन की संभावना हो सकती है।

Image

अंतरिक्ष यान के साथ टैंटलम धातु से बनी एक प्लेट भेजी जाएगी। तस्वीर-नासा

NASA's Europa Clipper mission : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस साल के अक्टूबर में बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा पर एक नया मिशन भेजने वाला है। यूरोपा क्लिपर नाम का यह खास मिशन हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में एक खास संदेश लेकर जाएगा। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यान के साथ टैंटलम धातु से बनी एक प्लेट भेजी जाएगी जिस पर हिंदी सहित दुनिया भर की 103 भाषाओं में पानी शब्द की ऑडियो तरंगें उकेरी गई हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सबसे बड़े ग्रह के चांद पर पानी और जीवन की संभावनाएं तलाशना है।

'पानी' के ऑडियो की तरंगें उकेरी गईं

बृहस्पति के चंद्रमा पर जो धातु भेजी जा रही है उसकी लंबाई सात इंच लंबी और 11 इंच चौड़ी है। इसके दोनों तरफ 'पानी' के ऑडियो की तरंगें उकेरी गई हैं। नासा के मुताबिक अलग-अलग भाषाओं में पानी के ऑडियो को तरंगों में बदला गया है और इसे प्लेट पर लगाया गया है। यह प्लेट बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा के साथ पृथ्वी के संबंध को एक सम्मान देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 'इस चंद्रमा के बर्फीले आवरण एवं सतह में एक समुद्र होने के बड़े संकेत मिलते हैं और यह पानी पृथ्वी के सभी समुद्रों के पानी से दोगुने से ज्यादा हो सकता है।'

यूरोपा की विस्तृत रूप से सर्वे करेगा यह मिशन

नासा का यूरोपा क्लिपर मिशन बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की विस्तृत रूप से सर्वे करेगा। वह इस बात का पता लगाएगा कि चंद्रमा की सतह के नीचे क्या ऐसा कोई स्थान है जहां जीवन की संभावना हो सकती है। यही नहीं, अंतरिक्षयान धातु पर उकेरी गई अमेरिकी कवि एडा लिमोन की हस्तलिखित कविता 'इन प्रेज ऑफ मिजरी: ए पोयम फॉर यूरोपा' लेकर जाएगा।

सिलिकॉन से बना एक माइक्रोचिप भी जाएगा

अंतरिक्षयान के साथ सिलिकॉन से बना एक माइक्रोचिप भी जाएगा। इसमें लोगों द्वारा दिए गए 26 लाख से ज्यादा नाम होंगे। नासा के 'मैसेज इन ए बॉटल' अभियान के हिस्से के रूप में इस माइक्रोचिप को एक जोवियन प्रणाली वाले बोतल के एक चित्र में रखा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article