दुनिया

जॉर्जिया में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ क्यों हो रही झड़पें? 100 से अधिक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Georgia Protest: जॉर्जिया को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रयास के तहत शुरू हुई वार्ता को रोकने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच शुक्रवार रात को हुई झड़प के मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, जॉर्जिया की राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और आरोप लगाया कि सरकार ने अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है।

Image

जॉर्जिया प्रदर्शन

Photo : AP

Georgia Protest: जॉर्जिया को यूरोपीय संघ में शामिल करने के प्रयास के तहत शुरू हुई वार्ता को रोकने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच शुक्रवार रात को हुई झड़प के मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लगातार दूसरे दिन जारी रहा प्रदर्शन

देश की सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्जे द्वारा बृहस्पतिवार को वार्ता स्थगित करने की घोषणा के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरी रात विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों की शुक्रवार देर रात राजधानी त्बिलिसी और काला सागर बंदरगाह बटुमी सहित कई प्रमुख जॉर्जियाई शहरों में पुलिस के साथ झड़प हुई।

एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने देखा कि त्बिलिसी में प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जबकि प्रदर्शनकारी देश की संसद भवन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इमारत से दूर रखने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें शहर के मुख्य मार्ग रुस्तावेली एवेन्यू से पीछे धकेल दिया।

Georgia_Protest

जॉर्जिया पुलिस

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने मीडियाकर्मियों के खिलाफ भी भारी बल का प्रयोग किया तथा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर भीड़ को अपशब्द कहें। देश में 26 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में 'जॉर्जियाई ड्रीम' की विवादित जीत हुई, जिसे व्यापक रूप से जॉर्जिया की यूरोपीय संघ में शामिल होने की आकांक्षाओं पर जनमत संग्रह के रूप में देखा गया। इसकी जीत के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों की शुरुआत हुई और विपक्ष ने संसद का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों का किया समर्थन

विपक्ष ने दावा किया कि जॉर्जिया के पूर्व शाही नेता ने रूस की मदद से मतदान में धांधली की। उसने दावा किया कि रूस, जॉर्जिया को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है। जॉर्जिया की राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और आरोप लगाया कि सरकार ने अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पुलिस से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न करने का आग्रह किया।

यूरोपीय संघ ने दिसंबर 2023 में जॉर्जिया को उम्मीदवार का दर्जा इस शर्त पर दिया था कि वह उसकी सिफारिशों को लागू करेगा, लेकिन इस साल की शुरुआत में एक 'विदेशी प्रभाव' कानून के पारित होने के बाद उसने संघ में शामिल होने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी और वित्तीय सहायता में कटौती कर दी गई, जिसे व्यापक रूप से लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के लिए झटका माना जाता है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article