ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक मामला सामने आया जब यहां पर मलेशिया एयरलाइन के विमान को उतारना पड़ा है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस विमान में सवार एक यात्री मोहम्मद ने खुद को अल्लाह का गुलाम बताया और प्लेन को हवा में बम से उड़ा देने की धमकी दी।
इसके बाद तुरंत ही विमान सिडनी एयरपोर्ट लौट आया और इमरजेंसी का ऐलान हो गया।
बताते हैं कि मोहम्मद लोगो की ओर उंगली दिखाकर उन्हें डरा रहा था और चिल्लाकर कह रहा था कि अल्लाह का गुलाम कहो। उसने प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी दी, एक यात्री ने बताया कि मोहम्मद ने अपने बैग की चेन खोली और उसमें हाथ डाला जिससे लोग डर गए कि कहीं उसके बैग में कुछ खतरनाक हथियार तो नहीं है।
पूरे विमान को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली
ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने इस मामले में 45 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक यात्री ने ट्वीट किया कि विमान के भीतर कर्मचारियों और यात्रियों को धमकी दे रहा है। दावा किया गया कि पीठ पर बैग टाँगे हुए एक व्यक्ति ने पूरे विमान को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। बताते हैं कि मलेशिया एयरलाइन की यह फ्लाइट सिडनी से क्वालालंपुर जा रही थी, जब चालक दल के सदस्यों ने मोहम्मद के बैग की जांच की तो उसमें कुछ भी खतरनाक चीज नहीं मिली।
ट्वीट साभार- @jawadmnazir
