दुनिया

Mexico Truck Accident: मेक्सिको में ट्रक और वैन की भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 08:37 AM IST

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के पास एक राजमार्ग पर हुई और कारणों की जांच की जा रही है।

Image

मेक्सिको में ट्रक और वैन की भीषण टक्कर

Photo : AP

Mexico Truck Van Accident: उत्तरी मेक्सिको में रविवार को एक राजमार्ग पर एक वैन और एक मालवाहक ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी सीमावर्ती राज्य तमौलिपास में अभियोजकों और पुलिस ने कहा कि मालवाहक ट्रक को खींचने वाला वाहन घटनास्थल पर नहीं मिला, जिससे पता चलता है कि चालक ने उसे मालवाहक ट्रेलर से अलग कर दिया होगा और वहां से भाग गया होगा।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के पास एक राजमार्ग पर हुई और कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतकों में से कई लोग एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं जो कहीं से लौट रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

मेक्सिको में पहले भी इस तरह की दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती रही हैं जिनके लिए अक्सर तस्करी से जुड़े ऐसे वाहनों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है जिन पर क्षमता से अधिक लोग सवार होते हैं।

(Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!