दुनिया

मिलिए! दुनिया की पहली AI मंत्री 'डिएला' से, भ्रष्टाचार पर 'प्रहार' के लिए उठाएगी कदम

इस AI मंत्री का नाम 'डिएला' है, अल्बानिया की भाषा में इसका अर्थ सूर्य होता है। इस एआई मंत्री को एक तरह से विभाग भी मिल गया है। यह एआई मंत्री देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगी। सरकारी टेंडर से लेकर फंडिग तक पर वह नजर रखेगी। यह AI मंत्री कोड एवं पिक्सेल से बनी है। अल्बानिया दक्षिणपूर्व यूरोप का देश है।

Image

अल्बानिया ने नियुक्त किया एआई मंत्री। तस्वीर-X/@kosovo_update

Photo : Twitter

AI-made minister Diella : इंसानों के जीवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का दखल बढ़ता जा रहा है। हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल होने लगा है लेकिन अल्बानिया इसमें अन्य देशों से आगे निकल गया है। अल्बानिया ने एआई आधारित सरकारी मंत्री नियुक्त किया है। इसका नाम 'डिएला' है, अल्बानिया की भाषा में इसका अर्थ सूर्य होता है। इस एआई मंत्री को एक तरह से विभाग भी मिल गया है। यह एआई मंत्री देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगी। सरकारी टेंडर से लेकर फंडिग तक पर वह नजर रखेगी। यह AI मंत्री कोड एवं पिक्सेल से बनी है। अल्बानिया दक्षिणपूर्व यूरोप का देश है।

'डिएला' को वर्चुअली तैयार किया गया है

इस साल की शुरुआत में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा ने कहा था कि देश के पास एक दिन डिजिटल मंत्री या एआई प्रधानमंत्री होगा। हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि देश को इतनी जल्दी एआई मंत्री मिल जाएगा। 11 सितंबर को रामा ने तिराना में सोशलिस्ट पार्टी के अधिवेशन कार्यक्रम में एआई मंत्री का परिचय कराया। पॉलिटिको डॉट ईयू के मुताबिक रामा ने कहा कि 'डिएला सरकार का एकमात्र गैर-मानवीय सदस्य है जो शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है बल्कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से वर्चुअली तैयार की गई है।' इस एआई को सार्वजनिक खरीद की देखरेख और सरकारी खर्च में भ्रष्टाचार कम करने में मदद के लिए नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगामी

उन्होंने कहा कि यह एआई मंत्री सभी सार्वजनिक निविदाओं का मूल्यांकन करेगी और उन्हें मंजूरी देगी। रिपोर्टों के मुताबिक, 'डिएला' पहले से ही देश के डिजिटल सेवाओं के पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की सेवा कर रही है और वॉयस कमांड के जरिए नौकरशाही से जुड़ी मांगों को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री रामा के अनुसार, एआई रिश्वतखोरी और धमकियों को रोकने में मदद करेगा। हालांकि, अल्बानियाई अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि किस प्रकार की मानवीय निगरानी तैनात की जाएगी।

लोगों को नौकरी भी देगी AI मंत्री

बताया जा रहा है कि इस एआई मंत्री को निविदाओं का मूल्यांकन करने और दुनिया भर से प्रतिभाओं को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा। एआई यह कार्य प्रशासन की पूर्वाग्रह और कठोरता से जुड़ी आशंकाओं को दूर करने के साथ करेगा। हालांकि, इस मंत्री की नियुक्त को लेकर लोग आशंकाएं भी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक छोटी सी गलती राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article