दुनिया

Central African Republic: स्कूल में विस्फोट के बाद मची भगदड़; 29 बच्चों की मौत, 260 अन्य घायल

Central African Republic Stampede: मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी के एक स्कूल में गुरुवार को हुए विस्फोट और उसके बाद मची भगदड़ में कम से कम 29 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 260 अन्य लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Image

स्कूल में विस्फोट के बाद मची भगदड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Central African Republic Stampede: मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी के एक स्कूल में गुरुवार को हुए विस्फोट और उसके बाद मची भगदड़ में कम से कम 29 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 260 अन्य लोग घायल हो गए। देश के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को बांगुई के बार्थेलेमी बोगांडा हाई स्कूल के परिसर में लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद उसमें विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही थी और उसी दौरान विस्फोट हो गया।

घायलों का चल रहा इलाज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट के बाद मची भगदड़ में 16 छात्राओं समेत ज्यादातर पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य की मौत अस्पताल में हुई। मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 260 लोग घायल हुए हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के समय, परीक्षाओं में शामिल होने के लिए स्कूल में करीब 5,000 विद्यार्थी मौजूद थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article