दुनिया

US Airstrike: सोमालिया की गुफाओं में छिपे ISIS के कई आतंकी अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर

US Airstrike on ISIS Terrorists in Somalia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं।

Image

अमेरिकी सेना ने सोमालिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए

US Airstrike on ISIS Terrorists: अमेरिकी सेना ने सोमालिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान अफ्रीकी देश में की गई यह पहली सैन्य कार्रवाई है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शनिवार को कहा कि ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका की अफ्रीका कमान द्वारा सोमालियाई सरकार के साथ समन्वय कर ये हमले किए गए।

अमेरिकी रक्षा विभाग 'पेंटागन' के शुरुआती आकलन में संकेत मिला कि कई आतंकवादी मारे गए हैं। पेंटागन ने कहा कि हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने X पोस्ट में बताया कि गुफाओं में ISIS आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इन एयरस्ट्राइक्स का आदेश दिया था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'हमलों में उन ठिकानों को नष्ट कर दिया गया जिनमें वे (आतंकवादी) रहते थे, और नागरिकों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए बिना कई आतंकवादियों को मार डाला गया।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article