दुनिया

'दुश्मन ने बहुत बड़ी गलती की है' खामेनेई ने इजरायल को सजा देने की खाई कसम, अमेरिका का जिक्र नहीं

ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए इजराइल के हमलों में उसका साथ देते हुए अमेरिका की सेना ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए। इसके बाद ईरान ने बदला लेने की बात कही है।

Image

खामेनेई ने खाई बदला लेने की कसम

Photo : AP

Khamenei Vows Punishment For Israel: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को ईरान में तीन परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका द्वारा हमला किए जाने के बाद तनाव बढ़ने के बीच इजरायल को सजा देने की कसम खाई है। ईरानी नेता खामेनई के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर ट्वीट किया गया, जिसमें तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज करने की कसम खाई गई, लेकिन अमेरिकी हमलों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

अयातुल्ला के आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया, सजा जारी है। जायोनी दुश्मन ने एक बड़ी गलती की है, एक बड़ा अपराध किया है; उसे दंडित किया जाना चाहिए - और उसे दंडित किया जा रहा है। उसे अभी दंडित किया जा रहा है।"

ईरान के परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका का हमला

ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए इजराइल के हमलों में उसका साथ देते हुए अमेरिका की सेना ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु केंद्र पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई की तो उसके खिलाफ और अधिक हमले किए जा सकते हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सटीकता, तीव्रता और कुशलता से ऐसे और अधिक केंद्रों को निशाना बना सकता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ईरान में या तो शांति होगी या फिर त्रासदी होगी, जो पिछले आठ दिनों में देखी गई त्रासदी से कहीं अधिक घातक होगी। उधर ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने फोर्दो, इस्फहान और नतांज परमाणु केंद्रों पर हमलों की पुष्टि की और जोर देकर कहा कि अपने दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में पर्वतीय क्षेत्र में बनाए गए फोर्डो परमाणु ऊर्जा संवर्धन संयंत्र पर बंकर-बस्टर बमों का से हमला किया। करीब 30,000 पाउंड वजनी बंकर-बस्टिंग अमेरिकी बम को ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर’ के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल जमीन के भीतर लक्ष्य को भेदने और विस्फोट में किया जाता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article