London Anti-Immigration Protesters Viral Video: लंदन से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल, लंदन में एक बड़ा अवैध-आप्रवास विरोधी मार्च हुआ। यह टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में एक दक्षिणपंथी प्रदर्शन था। इस दौरान संबंधित एक विरोधी प्रदर्शनकारी को प्याज पकौड़ी खरीदते हुए दिखाई दे रहा है, जो कि एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट स्नैक है।
सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक
पिछले हफ्ते शनिवार को 1,00,000 से ज्यादा लोगों ने इंग्लैंड और ब्रिटेन के झंडे लेकर मध्य लंदन में आव्रजन के विरोध में मार्च निकाला। यह प्रदर्शन हाल के दिनों में ब्रिटेन के सबसे बड़े दक्षिणपंथी प्रदर्शनों में से एक साबित हुआ।'यूनाइट द किंगडम' मार्च के एक हिस्से के रूप में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, लोग 'हमें अपना देश वापस चाहिए' के नारे लगा रहे थे।
वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो को 12M से ज्यादा बार देखा गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर कमेंट किए। कुछ यूजर्स ने इसे फनी बताया और एक ने मजाक में लिखा, 'भारतीयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से पहले मुझे कुछ भारतीय व्यंजन खाने को मिल जाएं।' वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे अलग नजरिए से देखा और सराहना करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दूसरी संस्कृतियों का अनुभव करने में कोई बुराई नहीं है।'
अवैध आप्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन
एक तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, 'इसे पोस्ट करने से यह स्पष्ट है कि आप यह नहीं समझते कि यह अवैध आप्रवासियों के बारे में है, न कि आप्रवासियों के बारे में... वे आप्रवासी स्पष्ट रूप से कानूनी हैं क्योंकि उनका अपना व्यवसाय है। यहां अवैध ही मुख्य शब्द है।' ज्यादा टिप्पणियों में इस बात पर जोर दिया गया कि विरोध प्रदर्शन का केंद्र अवैध आव्रजन है।
