दुनिया

कनाडा में बढ़ी लारेंस गैंग की दहशत, सिंगर के घर पर फायरिंग और एक कारोबारी की हत्या का किया दावा

कनाडा में लगातार लारेंस गैंग की दहशत बढ़ती जा रही है। लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक सिंगर के घर पर फायरिंग का दावा किया है। इसके साथ ही एक कारोबारी की हत्या का भी दावा गैंग ने किया है।

Image

लॉरेंस बिश्नोई (File photo: PTI)

Lawrence Gang in Canada: कनाडा में लगातार लारेंस गैंग की दहशत बढ़ती जा रही है। लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक सिंगर के घर पर फायरिंग का दावा किया है। इसके साथ ही एक कारोबारी की हत्या का भी दावा गैंग ने किया है। इस बार फायरिंग पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर की गई। लॉरेंस गैंग ने कहा है कि चन्नी नट्टन, सरदार खेहरा से नजदीकिया बढ़ा रहा है, इसलिए फायरिंग करवाई गई है। गोल्डी ढिल्लों की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट भी आया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से दिया संदेश

सत श्री अकाल!

मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) बोल रहा हूं। जो कल गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग (गोलीबारी) हुई थी, उसका कारण सरदार खेहरा है। जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। क्योंकि सरदार खेहरा को हम आगे भी नुकसान पहुंचाएंगे। चन्नी नट्टन से हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

कारोबारी की हत्या का दावा

वहीं, कनाडा के अवोस्टफोर्ड में लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक हत्या का दावा किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक शख्स की हत्या का दावा किया गया है। लारेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है। इसमें कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की हत्या का दावा किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि दर्शन चिट्ठे (नशे) का बहुत मोटा कारोबार करता था। हमने पैसा मांगा तो हमें पैसा नहीं दिया। हमारा नंबर ब्लॉक कर दिया।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article