दुनिया

ऑस्ट्रेलियाई पीएम का वादा नहीं आया काम, खालिस्तानियों ने ब्रिस्बेन में बंद कराया भारतीय दूतावास

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 16, 2023, 12:32 PM IST

अल्बनीज ने 11 मार्च को आश्वासन दिया था कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक इमारतों में होने वाली किसी भी चरम कार्रवाई और हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बावजूद चरमपंथियों की मनमानी जारी है।

Image

खालिस्तानियों ने ब्रिस्बेन में बंद कराया भारतीय दूतावास

Photo : ANI

ऑस्ट्रेलिया की ओर से तमाम आश्वासनों के बावजूद यहां भारत के खिलाफ खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ख ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत दौरे के दौरान देश में भारत विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया था। पीएम मोदी ने बैठक में यह मुद्दा उठाया था। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास को बुधवार को खालिस्तान समर्थकों द्वारा बंद करने के लिए मजबूर कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने दिया था आश्वासन

अल्बनीज ने 11 मार्च को आश्वासन दिया था कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक इमारतों में होने वाली किसी भी चरम कार्रवाई और हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि हिंदू मंदिरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई के लिए कोई जगह नहीं है।

हिंदू ह्यूमन राइट्स की निदेशक सारा एल गेट्स ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि सिख फॉर जस्टिस ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कट्टरपंथियों द्वारा इसे निशाना बनाने के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

क्वींसलैंड के निवासी परविंदर सिंह, जिन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतावास जाने के लिए काम से छुट्टी ली थी, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि इन बदमाशों को यह तय करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि हम ऑस्ट्रेलिया में अपना जीवन कैसे जीते हैं।

जयशंकर की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बाद लगे थे खालिस्तानी झंडे

पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के कुछ दिनों बाद ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास से खालिस्तानी झंडे लगे पाए गए थे। 2023 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी नारों और भित्तिचित्रों के साथ दीवारों को विकृत करने वाले बर्बर हमलों में तेजी देखी गई है। भारत ने ये मामला बार-बार ऑस्ट्रेलिया के सामने उठाया है, लेकिन ऐसे हमलों पर अब तक रोक नहीं लगी है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article