'अपनी मां से ज्यादा उम्र के व्यक्ति से शादी करना 'मामूली बात नहीं', शादीशुदा जिंदगी पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने क्या कहा

Karoline Leavitt husband : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को पता है कि अपने पति की उम्र से 32 साल का अंतर होना मामूली बात नहीं है। 28 साल की लेविट ने जनवरी 2025 में 60 साल के निकोलस रिसिओ से शादी की। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति कार्यालय पहुंचने से ठीक पहले वह शादी के बंधन में बंधीं। लेविट ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में मिरांडा डेवाइन के पोडकास्ट में विस्तार से बात की है।

Produced by: आलोक कुमार रावUpdated Nov 20 2025, 17:51 IST
मेरी शादी शादी 'सामान्य घटना नहीं' थी -लेविटImage Credit : AP01 / 08

मेरी शादी शादी 'सामान्य घटना नहीं' थी -लेविट

इस पॉडकास्ट में लेविट ने माना कि उनकी शादी 'सामान्य घटना नहीं' थी और निकोलस और उनकी उम्र के अंतर को लेकर उनके माता-पिता शुरुआत में काफी चिंतित थे। लेविट ने कहा-'यह सामान्य बात नहीं थी।' शो की मेजबान द्वारा यह पूछे जाने पर क्या उन्हें अपनी उम्र का कोई लड़का नहीं मिला, जो उनकी तरह युवा हो? इस पर हंसते हुए प्रेस सचिव ने कहा, 'आप यदि सच्चाई जानना चाहती हैं तो ईमानदारी से कहूं तो नहीं।' (तस्वीर-AP)

​निकोलस से पहली मुलाकात के बारे में बतायाImage Credit : AP02 / 08

​निकोलस से पहली मुलाकात के बारे में बताया

निकोलस से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए लेविट ने कहा कि रियल स्टेट डेवलपर निकोलस से वह 2022 में मिली थीं। यह मुलाकात दोस्तों ने कराई। दरअसल, 2022 में लेविट न्यू हैंपशायर से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रही थीं लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। (तस्वीर-Instagram/karolineleavitt)

​अब हम सभी मित्र हैं-लेविटImage Credit : AP03 / 08

​अब हम सभी मित्र हैं-लेविट

लेविट ने आगे कहा कि एक बार जब उनके माता-पिता ने निकोलस के बारे में जाना तो वे इस शादी के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कहा, 'अब हम सभी मित्र हैं।' (तस्वीर-Instagram/karolineleavitt)

​इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे लेविट के पैरेंट्सImage Credit : AP04 / 08

​इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे लेविट के पैरेंट्स

लेविट ने आगे कहा कि शुरुआत में इस रिश्ते के लिए उनके माता-पिता तैयार नहीं थे। इस शादी के लिए तैयार करने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। खास बात यह है कि लेविट की मां की उम्र निकोलस से कम है। लेविट ने कहा कि निकोलस से शादी करने के बारे में उन्हें अपने माता-पिता से बात करना काफी चुनौतीपूर्ण था। (तस्वीर-Instagram/karolineleavitt)

​​सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं निकोलस-लेविट​Image Credit : AP05 / 08

​​सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं निकोलस-लेविट​

अपने पति के बारे में लेविट ने कहा कि 'वह मेरी तरह बहुत ही अंतर्मुखी हैं। वह हमेशा पर्दे के पीछे रहते हैं। यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं।' व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि 'वह अपने बलबूते आगे बढ़े हैं जिसका वह बहुत सम्मान करती हैं। उनका अपना रियल स्टेट का कारोबार है।'

'हमारा परिवार थोड़ा अलग है'Image Credit : AP06 / 08

'हमारा परिवार थोड़ा अलग है'

प्रेस सचिव ने कहा कि 'मेरा मतलब है कि हमारा परिवार थोड़ा अलग है। निकोलस मेरे माता-पिता का बहुत सम्मान करते हैं। मेरे माता-पिता ने जिस तरह से मेरी परवरिश की है, उससे हम लोग एक दूसरे के साथ खूब हंसी-मजाक के साथ रहते हैं।' (तस्वीर-Instagram/karolineleavitt)

फिर हम दोनों में प्यार हो गया-लेविट​Image Credit : AP07 / 08

फिर हम दोनों में प्यार हो गया-लेविट​

इंटरव्यू में लेविट ने अपने पति की सफलता के बारे में भी जिक्र किया। अपनी प्रेम कहानी के बारे में उन्होंने कहा कि 'कुछ समय तक हम अच्छे मित्र बन रहे और फिर हम दोनों में प्यार हो गया। आज हम शादीशुदा हैं। हमारा एक नन्हा बच्चा है और वह बहुत ही शानदार है।' (तस्वीर-Instagram/karolineleavitt)

मीडिया के सवालों का जवाब देती हैं लेविटImage Credit : AP08 / 08

मीडिया के सवालों का जवाब देती हैं लेविट

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लेविट करीब-करीब रोजाना मीडिया को संबोधित करती हैं। देश और दुनिया के मुद्दों पर वह राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और सरकार का पक्ष रखती हैं और मीडिया के सवालों का जवाब देती हैं। वह ट्रंप के साथ विदेश दौरे पर भी जाती हैं। (तस्वीर-AP)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!