दुनिया

'मैं एक ऐसा नौजवान जिसका मुकाबला 6 साल के बच्चे से है, डिनर में ट्रंप का बाइडेन ने खूब उड़ाया मजाक

US President Election : एक ऐसे ही कार्यक्रम में बाइडेन ने अपनी और ट्रंप की उम्र को लेकर मजाक किया। वाशिंगटन में राजनीतिक एवं मीडिया दिग्गजों के लिए आयोजित वार्षिक रात्रिभोज में बाइडेन ने कहा कि 'एक नौजवान आदमी छह साल के बच्चे के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।'

Image

नवंबर में होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव।

Photo : AP

US President Election : भारत हो या अमेरिका, चुनाव कहीं भी हो नेताओं के बीच जुबानी हमले, तंज और आरोप-प्रत्यारोप आम बात है। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में भी इस साल राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। मुकाबला राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिक पार्टी के नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए दोनों नेता अपने अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

ट्रंप की उम्र को लेकर मजाक किया

एक ऐसे ही कार्यक्रम में बाइडेन ने अपनी और ट्रंप की उम्र को लेकर मजाक किया। वाशिंगटन में राजनीतिक एवं मीडिया दिग्गजों के लिए आयोजित वार्षिक रात्रिभोज में बाइडेन ने कहा कि 'एक नौजवान आदमी छह साल के बच्चे के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।'

करीब 900 लोग गिरफ्तार

शनिवार रात 'द व्हाइट हाउस कॉरस्पंडेंट्स एसोसिएशन' (WHCA)के डिनर में 81 साल के बाइडेन अपने राजनीतिक विरोधी 77 साल के ट्रंप का खूब मजाक बनाते हुए उनकी आलोचना की। इस हाई प्रोफाइल रात्रिभोज का आयोजन ऐसे समय हुआ है जब इजरायल-हमास युद्ध से निपटने को लेकर बाइडेन की देश में आलोचना हो रही है। अमेरिका के कई विश्विद्यालयों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं और अब तक करीब 900 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रंप को स्लीपी डॉन भी कहा

मेहमानों से भरी महफिल में बाइडेन ने कहा कि 2024 का चुनाव अपनी पूरी रंगत पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि 'मैं एक नौजवान छह साल के बच्चे के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हू।' यहां बाइडेन का भाषण करीब 10 मिनट तक चला। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को 'स्लीपी डॉन' भी कहा। इस कार्यक्रम में दिग्गज हस्तियां, राजनीतिज्ञ, पत्रकार सहित करीब 3000 लोग मौजूद थे।

एडल्ट स्टार के बहाने ट्रंप पर निशाना

बाइडेन ने कहा कि 'उम्र ही एक ऐसी चीज है जो हम दोनों में समान है। मेरी उप राष्ट्रपति भी इस बात को कहती हैं।' राष्ट्रपति ने इशारों-इशारों में एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बहाने ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप के बीते दिन काफी तकलीफ देने वाले रहे हैं। आप इसे 'स्टॉर्मी' वेदर कह सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article