JD Vance Hindu Wife Row: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी हिंदू पत्नी, ऊषा वेंस एक दिन ईसाई धर्म अपनाएंगी। उपराष्ट्रपति के इस बयान पर काफी बवाल मचा। हालात बिगड़ता देख जेडी वेंस को इस पर सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में वेंस ने इस आलोचना को "घिनौना" बताया और कहा कि उन्होंने अपनी इंटरफेथ शादी के बारे में सवाल को पर्सनल माना, लेकिन वह "पब्लिक फिगर" होने के नाते इससे बच नहीं सकते थे। इससे पहले टर्निंग पॉइंट यूएसए' के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में पली-बढ़ी उनकी पत्नी ईसाई धर्म अपना लें।
उन्होंने लिखा, "सबसे पहले यह सवाल एक ऐसे व्यक्ति ने पूछा था जो शायद लेफ्ट विंग का था। मैं एक पब्लिक फिगर हूं और लोग मेरे बारे में जानने में उत्सुक रहते हैं। और मैं इस सवाल से बचने वाला नहीं था। वह ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन इंटरफेथ शादी या किसी भी इंटरफेथ रिश्ते में कई लोगों की तरह मुझे उम्मीद है कि वह भी एक दिन चीजों को वैसे ही देखेंगी जैसे मैं देखता हूं।
उन्होंने आगे लिखा," हां, ईसाइयों को विश्वास होते हैं। उन विश्वासों के कई नतीजे होते हैं, जिनमें से एक यह है कि हम उन्हें दूसरे लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं। यह बिल्कुल नॉर्मल बात है। जो कोई भी आपको इसके उलट कह रहा है उसका कोई एजेंडा है।"
क्या है विवाद?
बता दें कि बुधवार को जेडी वेंस ने मिसिसिपी के कार्यक्रम टर्निंग पॉइंट US इवेंट में अपनी पत्नी को लेकर कहा था कि "अब ज्यादातर रविवार को उषा मेरे साथ चर्च आती है। जैसा कि मैंने पब्लिकली कहा है कि मैं अब अपने 10,000 सबसे करीबी दोस्तों के सामने कहूंगा - क्या मुझे उम्मीद है कि आखिरकार वह भी उसी चीज से प्रभावित होगी जिससे मैं चर्च में प्रभावित हुआ था?
जेडी वेंस ने कहा था,"हां, मैं सच में यही चाहता हूं क्योंकि मैं क्रिश्चियन गॉस्पेल में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि आखिरकार मेरी पत्नी भी इसे उसी तरह से देखेगी। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो भगवान कहते हैं कि हर किसी के पास आजादी है। इसलिए यह मेरे लिए कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह कुछ ऐसा है जिसे आप अपने दोस्तों, परिवार और उस इंसान के साथ मिलकर सुलझाते हैं जिससे आप प्यार करते हैं।"
11 साल पहले हुई है दोनों की शादी
बता दें कि येल लॉ स्कूल में हुई थी। दोनों यहीं दोस्त बने थे और फिर जब जेडी ने उषा को डेट पर पूछा तो दोस्ती प्यार में बदलती गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में दोनों ने अमेरिका के केंटकी में स्थित एक मंदिर में शादी रचाई थी। ये शादी हिंदू रिति-रिवाजों से हुई थी, हालांकि, बताया ये भी जाता है कि इस वेडिंग में पंडित और पादरी दोनों ही मौजूद थे। दंपत्ती के तीन बच्चे हैं। दो बेटों का नाम इवान और विवेक है और बेटी का नाम मिराबेल है.
