दुनिया

बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में हुए भर्ती, आखिर किस बीमारी से जूझ रहे इजरायली प्रधानमंत्री?

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम दांतों के इलाज के लिए दासा ऐन केरेम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें शुरुआती स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज बीते दो वर्षों में कराया गया। नेतन्याहू ने कहा कि बीमारी शुरुआती स्तर पर पकड़ में आ गई थी और अब उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है।

Image

बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में हुए भर्ती। AP

Photo : AP

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें दांतों के इलाज के लिए हदासा ऐन केरेम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया। इससे पहले खुलासा हुआ था कि उन्हें शुरुआती स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज उन्होंने बीते दो साल में करवाया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी बेहद शुरुआती स्तर पर पकड़ी गई थी और अब वह पूरी तरह ठीक हैं।

जिम में जमकर पसीना बहा रहे नेतन्याहू

हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिम का वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि 76 साल की उम्र में वो जिम में डंबल उठा रहे हैं, डोले बना रहे हैं और सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वे साफ-साफ बता रहे हैं कि वे एकदम फिट हैं और दुश्मनों को कोई मौका नहीं देना चाहते।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article