दुनिया

सीजफायर यदि नाकाम हुआ तो गाजा में 'मचा देंगे तांडव', अब नेतन्याहू ने दी हमास को अंजाम भुगतने की चेतावनी

Gaza-Israel Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बंधकों को रिहा करने के लिए हमास को शनिवार 12 बजे तक का समय दिया है। ट्रंप ने कहा है कि शनिवार दोपहर तक यदि बंधकों की रिहाई नहीं होती है तो हमास के लिए 'नरक के सभी द्वार' खुल जाएंगे। ट्रंप के बाद नेतन्याहू की इस ताजा चेतावनी के बाद सीजफायर जारी रहने पर सवाल उठने लगे हैं।

Image

इजरायल और गाजा के बीच अभी सीजयफायर चल रहा है।

Gaza-Israel Ceasefire : गाजा-इजरायल सीजफायर और बंधकों की रिहाई पर गतिरोध बनता दिख रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि हमास शनिवार तक यदि सभी बंधकों को रिहा नहीं करता है तो वह संघर्ष रोकने पर हुए करार को पूरी तरह से तोड़ देंगे। नेतन्याहू ने भीषण लड़ाई दोबारा शुरू करने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बंधकों को रिहा करने के लिए हमास को शनिवार 12 बजे तक का समय दिया है। ट्रंप ने कहा है कि शनिवार दोपहर तक यदि बंधकों की रिहाई नहीं होती है तो हमास के लिए 'नरक के सभी द्वार' खुल जाएंगे। ट्रंप के बाद नेतन्याहू की इस ताजा चेतावनी के बाद सीजफायर जारी रहने पर सवाल उठने लगे हैं।

हमास को पूरी तरह से हराने के लिए होंगे हमले-नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल की सेना इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) गाजा पट्टी में और उसके आस-पास रवाना कर दी गई है और सीजफायर यदि असफल होता है तो हमास को पूरी तरह से हराने के लिए भीषण हमले शुरू हो जाएंगे। सोशल मीडिया X पर इजरायल के पीएम ऑफिस की ओर से किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि 'सीजफायर उल्लंघन के हमास के फैसले और बंधकों को रिहा न करने के संदर्भ में मैं आईडीएफ को गाजा पट्टी के भीतर और उसके आस-पास जमा होने का निर्देश देता हूं। इस समय मेरे इस निर्देश का पालन हो रहा है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।'

ट्रंप ने भी हमास को दी है चेतावनी

एक अन्य पोस्ट में कहा गया है कि 'सर्वसम्मति का फैसला जिसे मैंने कैबिनेट में पारित किया, वह कहता है कि हमास हमारे बंधकों को यदि शनिवार दोपहर तक नहीं लौटाता है तो यह सीयफायर खत्म माना जाएगा और जब तक हमास की पूरी तरह से हार नहीं हो जाती तब तक गाजा में आईडीएफ भीषण लड़ाई जारी रखेगी।' बीते सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक हमास यदि सभी बंधकों को रिहा नहीं करता है तो इजरायल को इस सीजफायर को खत्म करते हुए लड़ाई शुरू कर देनी चाहिए।

हमास का दावा-इजरायल ने किया सीजफायर का उल्लंघन

ट्रंप ने कहा, 'जहां तक मेरी बात है तो मेरी राय यह है कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक यदि सभी बंधकों की रिहाई नहीं होती है तो मुझ लगता है कि यह उचित समय है। मैं कहू्ंगा कि सीजयफायर खत्म करिए और नरक फैला दीजिए।' दरअसल, हमास ने कहा है कि बंधकों की अगली रिहाई जो शनिवार को होनी है, उसमें वह देरी कर सकता है। बंधक कब रिहा होंगे, इसके बारे में वह आगे बताएगा। हमास का कहना है कि इजरायल ने सीजफायर डील का उल्लंघन किया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article