दुनिया

Israel-Lebanon Conflict: इजरायल का एक्शन मोड ऑन, हिजबुल्लाह के एक और बड़े कमांडर की मौत

Israel-Lebanon Conflict: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर एरस्ट्राइक की है। इन एयरस्ट्राइक में हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर की मौत हो गई। इस कमांडर का नाम सामी अब्दुल्ला उर्फ अबू तालेब है।

Image

इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Lebanon Conflict: इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया। सेना ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हमले में हिज्बुल्लाह के नस्र यूनिट के कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया गया। उसने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक था। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि सेना ने हमले का वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें एक इमारत पर बमबारी दिखाई गई है, जो सेना के अनुसार टायर जिले के जौइया शहर में हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर थी। इस केंद्र का इस्तेमाल दक्षिण-पूर्वी लेबनान से इजरायल के खिलाफ हमला करने के लिए किया जाता था। 55 वर्षीय सामी तालेब अब्दुल्ला को हिजबुल्लाह में हज अबू तालेब के रूप में जाना जाता था। इजरायली सेना के अनुसार वो इसका कमांडर था।

10 अन्य लोग हुए घायल

लेबनानी टीवी चैनल अल-जदीद ने अब्दुल्ला की मौत की पुष्टि की, साथ ही कहा कि हमले के दौरान तीन अन्य लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। बुधवार की सुबह, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसने उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इजरायली सेना के अनुसार, लेबनान से इजरायल की ओर कम से कम 170 प्रोजेक्टाइल दागे गए। इजरायल और हिजबुल्लाह 8 अक्टूबर, 2023 से लेबनान-इजरायल बॉर्डर पर गोलीबारी कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article