दुनिया

Israel-Hamas War: गाजा में इजराइल ने फिर बरसाया बम, हवाई हमले में 39 लोगों की मौत

Israel-Hamas War: गाजा में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम से 39 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, इजराइल की सेना ने शुक्रवार को राफा शहर के उत्तरी हिस्से में विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए बनाए गए शिविरों पर हमला किया था जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए थे।

Image

गाजा में 39 लोगों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तरी में गाजा में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम से 39 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीन और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल के निदेशक फदेल नाईम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अस्पताल में तीन दर्जन से अधिक शव पहुंचे हैं। गाजा में मौजूद आपातकालीन समूह 'फलस्तीनी सिविल डिफेंस' ने कहा कि उसने गाजा शहर के पूर्वी इलाके में इजराइली हमले से प्रभावित एक इमारत से लगभग इतनी ही संख्या में शव निकाले हैं।

राफा में इजराइल ने मचाई तबाही

बता दें इससे पहले, इजराइल की सेना ने शुक्रवार को राफा शहर के उत्तरी हिस्से में विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए बनाए गए शिविरों पर हमला किया था जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और आपातकालीन कर्मचारियों ने यह जानकारी दी थी। राफा में सिविल डिफेंस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के प्रवक्ता अहमद रादवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बचावकर्मियों को तटीय क्षेत्र में दो स्थानों पर गोलाबारी के बारे में बताया। इन हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article