दुनिया

इजरायल की नई डेडलाइन, गाजा छोड़ने के लिए 3 घंटे का समय, फिर शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 02:03 PM IST

Israel Hamas War: IDF ने गाजा के निवासियों को तीन घंटे का समय देते हुए रविवार को कहा, 'आपकी सुरक्षा और आपका परिवार मायने रखता है। कृपया हमारे निर्देशों का पालन करें और दक्षिण की तरफ जाएं। यह जान जाइए कि हमास के नेताओं ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पहले ही सुनिश्चित कर ली है। हम बताना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से एक बजे तक कोई ऑपरेशन नहीं करेगा।

Israel Hamas War: गाजा में इजरायल हमास के आतंकियों एवं उसके सदस्यों के खिलाफ निर्णायक एवं जमीनी ऑपरेशन शुरू करने जा रहा है। जमीनी कार्रवाई के दौरान गोलीबारी में निर्दोष लोग न मारे जाएं इसके लिए इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक और डेडलाइन दी है। आईडीएफ ने लोगों से तीन घंटे के भीतर गाजा छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। इसके पहले इजरायल ने गाजा खाली करने के लिए शनिवार तक का समय दिया था।

दक्षिणी हिस्से की तरफ जाएं लोग-IDF

IDF ने गाजा के निवासियों को तीन घंटे का समय देते हुए रविवार को कहा, 'आपकी सुरक्षा और आपका परिवार मायने रखता है। कृपया हमारे निर्देशों का पालन करें और दक्षिण की तरफ जाएं। यह जान जाइए कि हमास के नेताओं ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पहले ही सुनिश्चित कर ली है। हम बताना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से एक बजे तक कोई ऑपरेशन नहीं करेगा। इसलिए इस समय का उपयोग करते हुए आप लोग उत्तरी गाजा छोड़कर दक्षिण की तरफ चले जाएं।'

हमास नहीं चाहता कि लोग गाजा सिटी छोड़कर जाएं

आतंकी संगठन नहीं चाहता कि लोग गाजा सिटी छोड़कर दक्षिण की तरफ जाएं। उसने लोगों को जाने से रोकने के लिए सड़क पर अवरोध खड़े किए हैं। इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने हजारों लोगों को फिलीस्तीन के दक्षिणी भाग की तरफ जाते हुए देखा है लेकिन सड़कों पर हमास ने अवरोधक लगाए हैं इससे लोग ट्रैफिक में फंस गए हैं।

बाइडेन ने नेतन्याहू-अब्बास से की बात

आतंकवादी संगठन हमास की ओर से इजरायल पर हमला किए जाने के बाद जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फलस्तीन के इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलीस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की। अमेरिका ने ‘यूएसएस ड्वाइट डी आइजनहोवर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ (सीएसजी) को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर भेजना भी शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडेन ने अब्बास के साथ बातचीत में इजरायल पर हमास के क्रूर हमलों की निंदा की और कहा कि आतंकवादी समूह ‘फिलीस्तीन के लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए खड़ा नहीं है।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article