दुनिया

नेतन्याहू के दौरे की नई तारीख पर हो रही चर्चा, इजरायली पीएम ने भारत में सुरक्षा पर जताया पूरा भरोसा

नेतन्याहू के दौरे से पहले दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिताओं के कारण नेतन्याहू ने अपना भारत दौरा टाल दिया था। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी अफवाहों को सिरे खारिज कर दिया।

Image

नेतन्याहू के भारत दौरे पर चर्चा जारी (AP)

Netanyahu India Visit: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार को उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में लाल किले के पास हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा टाल दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि दोनों देश दौरे की नई तारीख के समन्वय में लगे हुए हैं और बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है।

नई तारीखों पर हो रही चर्चा

इजरायली प्राइम मिनिस्टर ऑफिस के ऑफिशियल अकाउंट ने कहा, भारत के साथ और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को पीएम मोदी के तहत भारत की सिक्योरिटी पर पूरा भरोसा है और टीमें पहले से ही दौरे की नई तारीख पर समन्वय कर रही हैं।

इजरायली मीडिया में कयासबाजी

इजरायली मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 2018 के बाद नेतन्याहू अगले महीने दिसंबर में भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आने वाले थे। उनके दौरे से पहले दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिताओं के कारण नेतन्याहू ने अपना भारत दौरा टाल दिया था। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी अफवाहों को सिरे खारिज कर दिया।

लाल किला कार ब्लास्ट पर नेतन्याहू का संदेश

बता दें कि इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए जानलेवा कार ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई थी। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, हमारे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों को, मैं और इजरायल के लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। इजरायल इस दुख में आपके साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत और इजरायल पुरानी सभ्यताएं हैं, जो हमेशा रहने वाली सच्चाई के साथ खड़ी हैं। आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन यह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा। हमारे देशों की रोशनी हमारे दुश्मनों के अंधेरे को मात देगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article