दुनिया

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान को सता रहा हमले का डर, कहा- भारत पर नहीं कर सकते भरोसा...

Delhi Blast: दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत के साथ पूर्ण युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान नई दिल्ली की किसी भी रणनीति के प्रति पूरी तरह से अलर्ट है।

Image

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Delhi Blast: दिल्ली में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं। एक पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, पाकिस्तान को अब डरा सता है कि भारत कहीं उस पर हमला न कर दे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत के साथ पूर्ण युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान नई दिल्ली की किसी भी रणनीति के प्रति पूरी तरह से अलर्ट है।

ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा, ''हम पूर्ण युद्ध की संभावना और भारत की किसी भी रणनीति से इनकार नहीं कर सकते... हमें पूरी तरह से अलर्ट रहना होगा।'' उन्होंने कहा कि हम किसी भी सूरत में भारत पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।

भारत से डरा हुआ है पाकिस्तान

ख्वाजा आसिफ ने कहा, ''मैं नजरअंदाज तो बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं... हमारी तैयारी पूरी मैक्सिमम है। किसी सूरत में हम भारत पर भरोसा नहीं कर सकते... वहां से भी हमारे खिलाफ पूर्ण युद्ध या सरहर पर हमला सहित किसी भी स्ट्रैटजी की संभावना से इनकार नहीं सकता।''

ख्वाजा आसिफ का बयान ऑपरेशन सिंदूर के कुछ महीनों बाद आया जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया था। पहलगाम में 22 अप्रैल को पाक समर्थित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी, जो छुट्टियां मना रहे थे।

PAK को सिखाना था सबक

तब भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने ऑपरेशन सिंदूर को महज 88 घंटे का ट्रेलर करार दिया था। हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article